अयोध्या: भाजपा सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त -पारसनाथ यादव

अयोध्या:———-
भाजपा सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर, कानून व्यवस्था ध्वस्त ——पारसनाथ यादव
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा आज दूसरे दिन मिल्कीपुर विधानसभा होते हुए रुदौली विधानसभा पहुंची । जहां पर जगह-जगह सैकड़ो समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी लोहिया वहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने इस दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखने को मिल रहा है इससे लग रहा है की 2024 की लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी । सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है । आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी केंद्र सरकार में अहम भूमिका निभायेगी । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है । महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रही है । लोकसभा चुनाव में जनता ने परिवर्तन लाने का मन बनाया है। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिता कर लोकसभा पहुंचाना है । सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के साथ अयोध्या जनपद के विधायक पूर्व विधायक नेता कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ साइकिल यात्रा में शामिल हो रहे हैं । इसमें आम जनता का भी पूरा सहयोग मिल रहा है श्री यादव के अनुसार मिल्कीपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव जिला महासचिव बख्तियार खान विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल वेद प्रकाश यादव माखनलाल यादव अमित प्रसाद जिला अध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव रघुनाथ यादव रमाकांत यादव विशाल यादव राकेश चौरसिया शिवकुमार यादव फौजी तमाम साथियों के साथ मिल्कीपुर के कुमारगंज से लेकर विधानसभा रुदौली के बॉर्डर पर रैली को स्वागत किया साथ में राघवेंद्र यादव, जय सिंह यादव , प्रिंस सिंह बागी, आशुतोष तिवारी, पंकज कुशवाहा, दीपेश कुशवाहा, दिनेश लोहिया, छोटेलाल यादव, आभास यादव कान्हा,रोहित यादव भल्लू जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, आदर्श कपिल, आज लोग शामिल रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: अमर गंज बाजार मिल्कीपुर में आयोजित हुई किसान पंचायत

Thu Sep 7 , 2023
अयोध्या:——-अमर गंज बाजार मिल्कीपुर में आयोजित हुई किसान पंचायतमनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्याकिसानो की समस्या को लेकर 18 सितंबर 2023 को इको गार्डन लखनऊ में प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय किसान मजदूर महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में मिल्कीपुर तहसील से कार्यकर्ता/ पदाधिकारी व किसान भाग लेंगे। मिल्कीपुर तहसील के […]

You May Like

Breaking News

advertisement