Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट एवं सम्मान समारोह का आयोजन

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट एवं सम्मान समारोह का आयोजन*

रायबरेली 14 मार्च 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब रायबरेली इलाइट एवं शुक्ला विकास खादी ग्रामोद्योग संस्था द्वारा शहर के एक होटल में इन्फ्लुवेरा अवॉर्ड्स नाइट का भव्य रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिमहैंस हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मनीष सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका इलियास मन्नी भाई, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह, अंतरराष्ट्रीय कवि मारूफ खान, लखनऊ से आए रोट्रेक्ट रायबरेली के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान वरिष्ठ रोटरैक्ट अधिकारी तैय्यब जमील, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तथा अन्य महिला पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में फुटवियर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट से प्रवक्ता आयुषी श्रीवास्तव, हेमकुंड स्कूल की प्रिंसिपल आस्था सिंह, किड्स फन स्कूल से पूजा श्रीवास्तव, नैनो किड्स स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। साथ ही रायबरेली जिला न्यायालय की महिला अधिवक्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर शुक्ला विकास खादी ग्रामोद्योग संस्था की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सारिका शुक्ला तथा रोटरेक्ट क्लब रायबरेली इलाइट के अध्यक्ष तारिक खान ने सभी अतिथि एवं प्रतिभागी महिलाओं को बुके, मेमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

डॉ. मनीष सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं पूर्व चेयरमैन इलियास मन्नी भाई ने भी अपने हाथों से प्रमाण पत्र एवं मेमेंटो प्रदान कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। पूनम सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तारिक खान का आभार व्यक्त किया तथा अंतरराष्ट्रीय शायर मारूफ खान को भी विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर की कई संस्थाओं से जुड़ी प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें राजकुमारी सिंह, विमलेश मिश्रा, प्रियंका कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel