हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली :हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन, इंडियन स्कॉलर एकेडमी में किया गया, जिसका शुभारम्भ शिवकुमार चंदन, श्रीपाल शर्मा, एवं अजय कुमार शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर साहित्यिक सेवा हेतु श्रीपाल शर्मा ‘ईदरीशपुरी’ एवं डॉ० संदीप कुमार सचेत को “हिन्दी सारथी सम्मान” प्रदान किया गया।
रामपुर से उपस्थित शिवकुमार चंदन ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुति में पढ़ा-
कमल पुष्प आसीन जगत की, हर गतिविधि मां देख रही। मति गति नीति रीति को देती, सुख दुख रच अभिलेख रही।।
तत्पश्चात् बागपत से पधारे वरिष्ठ गीतकार कवि श्रीपाल शर्मा ‘ईदरीशपुरी’ ने वर्तमान परिवेश पर पढ़ा-
शहर मेरा दिखता तो आबाद है,मगर दिल की दुनिया बर्बाद है। बॅंधे हैं सभी कर्म के बंधनों में, कह दूॅं कैसे यहां सब आजाद हैं।।
मिलावटखोरी पर करारा प्रहार करते हुए वरिष्ठ कवि सुभाष चंद्र शर्मा ने पढ़ा-
नकली घी और दूध दवाएं, स्वास्थ्य को लाभ नहीं करते।चूहामार दवाई खाकर, चूहे नहीं मरा करते।।
डॉ संदीप कुमार सचेत ने सुनाया-
भरे उदर तुम क्या समझोगे, भूखे पेट की आग है क्या? जो सब सुख भोग रहे हैं, वे क्या जाने हतभाग है क्या?
व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा ने सुनाया –
दुनिया में कुछ ही बचे हैं जो गिरते हुए को संभालते हैं। वरना लोग अपनों के पैरों में ही जंजीर डालते हैं। मिट चुकी अपने-पराए की पहचान अब तो, क्योंकि लोग साँपों को भी अपनी आस्तीन में पालते हैं।।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार सुखपाल सिंह गौर, वीकेश शर्मा, गुरमीत सिंह, स्पर्शी शर्मा, श्रेय कौशिक, आदित्य मनु, सक्षम कौशिक के साथ ही मंच के सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने एवं संचालन ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धूमधाम से निकले नगर भ्रमण को रथ पर सवार होकर भगवान श्री चित्रगुप्त

Mon Oct 13 , 2025
धूमधाम से निकले नगर भ्रमण को रथ पर सवार होकर भगवान श्री चित्रगुप्त दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कायस्थ चेतना मंच की ओर से अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति एवं हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की 18वी शोभायात्रा आज रविवार को शाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement