धूमधाम से निकले नगर भ्रमण को रथ पर सवार होकर भगवान श्री चित्रगुप्त

धूमधाम से निकले नगर भ्रमण को रथ पर सवार होकर भगवान श्री चित्रगुप्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कायस्थ चेतना मंच की ओर से अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति एवं हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की 18वी शोभायात्रा आज रविवार को शाम 5 बजे बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर से निकली। शोभा यात्रा को भगवान के स्वरूप व विभिन्न झांकियों आदि के आकर्षण के साथ सजाया गया था। जिसमें पहले रथ पर भगवान श्री गणेश जी, दूसरे पर वृंदावन से पधारे जगत गुरु स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज और बरेली श्री चित्रगुप्त मंदिर के महामण्डलेश्वर शिव कुमार सक्सेना जी विराजमान रहे, तीसरे और अंतिम रथ पर भगवान चित्रगुप्त जी अपनी दोनों रानियों के साथ मौजूद थे।
प्रतिवर्ष की भांति निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त जी की य़ह शोभायात्रा शाम को बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर, धर्मकांटा प्रेमनगर, भारत सेवा ट्रस्ट, चित्रगुप्त चौक होकर गुद्दड़ बाग के श्री चित्रगुप्त मंदिर पर विश्राम हुई। जहां पूजन कीर्तन के उपरांत शोभायात्रा का विधिवत समापन हुआ। रास्ते मे कई जगह शोभायात्रा का स्वागत-सत्कार हुआ जिनमें धर्म कांटे पर सर्व समाज ने, लल्ला मार्केट पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वेदप्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में अश्वनी कमठान, रवि सक्सेना, आकाश सक्सेना, पंडित हरि ओम गौतम, अनिल सक्सेना, विजय बब्बल, सुधीर मोहन सक्सेना, प्रदीप कुमार संजय, अनुज कांत सक्सेना, शरद सक्सेना, शिव कुमार बरतारिया, वी के सक्सेना ने शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
इसके आगे भारत सेवा ट्रस्ट पर भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों आशु अग्रवाल, दिव्य बहादुर चतुर्वेदी, कमलेश वर्मा, जितेन्द्र कश्यप, देवेन्द्र जी, सोम जी, अखिलेश सिंह, अलंकृत सक्सेना, विशाल सक्सेना, विशाल मेहरोत्रा ने पुष्प वर्षा की।
कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि 18 वर्ष से कायस्थ चेतना मंच इस शोभायात्रा परंपरा का निर्वाहन कर रहा है। भगवान श्री चित्रगुप्त अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति हैं। हर मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा उन्हीं के पास रहता है। इसी के आधार पर जीवन के सुख दुख के निर्णय होते हैं। भगवान श्री चित्रगुप्त जी समस्त समाज के पूज्यनीय हैं, उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।
गणमान्य अतिथियों मे सांसद छत्रपाल गंगवार, वन्य एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, भाजपा नेता एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, राजेश अग्रवाल ने शोभायात्रा को आरती कर शुरुवात की।
शोभायात्रा मे संस्था के संरक्षक एवं संयोजक डॉ पवन सक्सेना महासचिव अमित सक्सेना बिंदु, कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना, महिला अध्यक्ष अनीता मुकेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, उपाध्यक्ष वी के सक्सेना, राजीव सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, पंकज जौहरी, प्रतिभा जौहरी भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्य पदाधिकारी की कोर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Mon Oct 13 , 2025
प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्य पदाधिकारी की कोर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष सुनील खत्री की अध्यक्षता में मुख्य पदाधिकारी की कोर कमेटी […]

You May Like

Breaking News

advertisement