अन्तर्जनपदीय गैंगेस्टर/वांछित इनामियां अभियुक्त फरहान गिरफ्तार; चोरी की एक बाइक, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, 01 दर्जन मुकदमें दर्ज


थाना- फूलपुर

अन्तर्जनपदीय गैंगेस्टर/वांछित इनामियां अभियुक्त फरहान गिरफ्तार; चोरी की एक बाइक, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, 01 दर्जन मुकदमें दर्ज

➡दिनांक 14.09.2022 को थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 299/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट बनाम फरहान पुत्र हारून उर्फ चुन्नू कसाई साकिन मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़ आदि 08 नफर के पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त फरहान उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- रू0 इनाम घोषित किया गया है।
➡दिनांक- 12.10.2022 को उ0नि0 हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह व स्वाट टीम प्रथम प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय टीम पलिया चौराहा पर मौजूद थे, सूचना मिली कि मुड़ियार का फरहान जो 25000/- का इनामिया है वह चोरी की मोटर साईकिल के साथ माहुल से आने वाला है, अम्बारी चौराहा के रास्ते जौनपुर खेतासराय जाने वाला है।
➡इस सूचना पर तत्काल पलिया चौराहा से प्रस्थान कर अम्बारी चौराहा पर आ गये और बैरियर लगाकर चेकिंग करने लगे कि थोड़ी देर मे एक मोटर साईकिल सवार आता दिखाई दिया जिसे रूकने का इशारा किये तो वह गाड़ी अम्बारी चौराहा से बायें घुमाकर फूलपुर की तरफ जाना चाहा कि उसकी मोटर साईकिल वहीं फिसलकर गिर गयी और वह व्यक्ति भागते हुए पुलिस पार्टी पर एक राउण्ड फायर किया, पुलिस द्वारा हिकमत अमली से उसे समय सुबह लगभग 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया।
➡पकड़े गये व्यक्ति की पहचान फरहान पुत्र हारून उर्फ चुन्नू कसाई साकिन मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष रूप में हुयी जिसके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटर साईकिल, एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।
➡गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मै थाना फूलपुर से गैगेस्टर में वांछित हूँ। तथा मेरे ऊपर 25000/- का ईनाम भी है। यह मोटर साईकिल मै जौनपुर से चोरी करके उसका नम्बर प्लेट बदलकर इसे छुपाकर रखा था आज इसे लेकर मै अपने मित्र से मिलने माहुल गया था और अभी खेता सराय जौनपुर जा रहा था कि आप लोग पकड़ लिए।
➡गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 307, 411, 414, 473 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुये गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 – 326/2022 धारा 307, 411, 414, 473, IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास- उपरोक्त

  1. मु0अ0सं0 191/2018 धारा 392/506 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ
  2. मु0अ0स0 203/2018 धारा 307/411 भादवि थाना देवंगाव जनपद आजमगढ
  3. मु0अ0सं0 136/18 धारा 379 भादवि थाना थाना तरवां जनपद आजमगढ
  4. मु0अ0सं0 279/19 धारा 34,307,336, भादवि व 3/5ए/8 गो0 नि0 अधि0 व 11 पशु क्रु अधि थाना फूलपुर आजमगढ़
  5. मुअ0सं0 289/2019 धारा 307/326/411/413/414/467/468 भादवि
  6. मु0अ0सं0 447/2018 धारा 342/395/412 भादवि चोलापुर वाराणसी
  7. मु0अ0सं0 292/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फूलपुर
  8. मु0अ0सं 134/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
  9. मु0अ0सं0 46/2022 धारा 380 भादवि थाना निजामबाद
  10. मु0अ0सं0 109/2022 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
  11. मु0अ0सं0 299/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़
    गिरफ्तार अभियुक्त-
  12. फरहान पुत्र हारून उर्फ चुन्नू कसाई साकिन मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष
    बरामदगी-
  13. एक अदद चोरी की मोटर साईकिल
  14. एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर
    गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
  15. उ0नि0 हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
  16. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह उ0नि0 श्री प्रकाश शुक्ला मय स्वाट टीम प्रथम जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: किसानों ने सीचपाल राजू तिवारी का माल्यार्पण कर किया स्वागत

Thu Oct 13 , 2022
अधिशासी अभियंता एवं सिंचाई विभाग सीचपाल ने किसानों के साथ बैठक कर सुनी समस्याएं अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। कस्बा हसेरन के निजी मकान मे अधिशासी अभियंता एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने किसानों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की समस्याओं को सुना। उनकी समस्याओं का निराकरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement