आज़मगढ़: उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु इच्छुक आवेदक 15 अक्टूबर तक करें आवेदन


उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु इच्छुक आवेदक 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

आजमगढ़ 13 अक्टूबर– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने सूचित किया है कि वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा-कला एवं संस्कृति, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, को ’उ0प्र0 गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया जाना है।
उन्होने बताया कि ’उ0प्र0 गौरव सम्मान’ शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलायें/नाट्य विधायें/फिल्म व मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, अन्य क्षेत्रों में (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव), जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझें आदि के क्षेत्रों में प्रदान किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु संबंधित विधा/विधाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के मूर्धन्य महानुभाव उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने चाहिए। विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो। जिन्होने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा। उ0प्र0 गौरव सम्मान के अन्तर्गत चयनित/पुरस्कृत कलाकार/महानुभावों को रु0 11.00 लाख (रु0 ग्यारह लाख मात्र) नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं ताम्रपत्र/मोमेन्टो भेंट स्वरुप प्रदान किया जाएगा।
उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता निर्धारित प्रारूप पर अपना पूर्ण विवरण भरकर संबंधित तहसील, विकास भवन स्थित जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में 15 अक्टूबर 2022 तक जमा कर सकते हैं। पुरस्कार सम्बन्धी आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की वेबसाइट (http://upculture.up.nic.in) से अथवा संबंधित तहसील से प्राप्त किया जा सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अभियुक्त अशरफ गैंग के सदस्य को किया सूचीबद्ध

Fri Oct 14 , 2022
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अभियुक्त अशरफ गैंग के सदस्य को किया सूचीबद्ध दिनांक- 13.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त अशरफ पुत्र अब्बास निवासी सिक्ठी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement