हर समय सभी के दुख को अपना दुख समझना यह आम बात नहीं होती- धर्मेन्द्र यादव

आजमगढ़।

स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनीहा में पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव के पिता समाजसेवी स्व 0 रामफेर यादव के श्रद्धांजली सभा में सदर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने पहुंच कर समाजसेवी स्व0 रामफेर यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की मौके लालगंज सांसद दरोगा सरोज पर पूर्व एमएलसी कमला को राकेश यादव उर्फ गुडडू लालगंज विधायक बेची सरोज मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव सदर विधायक दुर्गा यादव पूर्व राज्यसभा सदस्य नंद किशोर यादव अतरौलिया विधायक संग्राम यादव मेहनगर विधायक पूजा सरोज सहित जनपद के संभ्रांत लोगों ने पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव के समाजसेवी पिता स्व0 रामफेर यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस दौरान सदर सांसद धर्मेन्द्र यादव ने समाजसेवी स्व 0 रामफेर यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के लिए बहुत कुछ किया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। हर समय सभी के दुख को अपना दुख समझना यह आम बात नहीं होती हैं। उनके द्वारा किये कार्य को आजीवन भुलाया नहीं जा सकता हैं। आज के युवाओं को ऐसे महापुरुष के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता हैं। पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने कहा कि हमारे पिता जी ने जो योगदान समाज को किया है वह किसी से छुपा नहीं है। आज भी लोग उन्हीं के पद चिन्हों पर चल कर समाज की सेवा कर रहे हैं। लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement