बच्चे मिट्टी के कच्चे घड़े के समान, इन्हे मूर्त एवं सशक्त रूप देना हमारा परम दायित्व- नीलेश श्रीवास्तव

परीक्षाफल वितरण समारोह-2026
आजमगढ़।
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, आजमगढ़ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जो समस्त शिक्षकों के अथक परिश्रम एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सही दिशा में निरंतर किये गए अध्ययन के परिणामस्वरूप शत प्रतिशत रहा। उक्त परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावको में उत्साह का श्रेष्ठतम रूप देखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल एवं प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज एवं मोना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात् सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक कक्षाओं के सभी वर्ग से प्रथम, द्वित्तीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावको के साथ मंच के माध्यम से पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें कक्षा द्वितीय से अयांक जायसवाल 98.39% प्रथम, सिया वर्मा 98.27% द्वितीय तथा सूर्याश शर्मा 98.13% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किये।
कक्षा तृतीय से समृद्धि राय 93% प्रथम, अनुराग वर्मा 90.82 % द्वितीय तथा अनुष्का शर्मा 90.06 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किए।
कक्षा चतुर्थ से तेजस पांडेय 98.14% प्रथम, सिद्धांत यादव 98.08% द्वितीय तथा श्रेष्ठ वर्मा 97.19 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पंचम से स्पर्श कुमार राय 96.72% प्रथम, कृतिका सिंह 96.71% द्वितीय तथा तेजस सिंह 95.81% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर संवर्ग में कक्षा छठवीं से एंजल अग्रवाल 98.96% प्रथम, परी अग्रवाल 98.74 % द्वितीय, प्रगति राय 95.83 % तृतीय रहे। कक्षा सातर्वी से नैतिक नाथ 98.1% प्रथम, मानसी शर्मा 96.88% द्वितीय, श्रुति
सोमवंशी 96.75 %
तृतीय स्थान प्रास
किए।कक्षा आठवी से संगिनी राज 99.5% प्रथम, ऋदिध मौर्या 98.11% द्वितीय तथा ईशा पांडेय 97.44% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर संवर्ग में कक्षा नौवीं से अभिनव परिहार 97.8% प्रथम, पृथ्विका राय 97.1% द्वितीय तथा अलिशा यादव 97% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किए।
कक्षा ग्यारहवीं के गणित वर्ग में श्रीजी अग्रवाल 91.4% प्रथम, अभय प्रताप
90.1% द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रितेश गुप्ता ने 87.7% अंक प्राप्त किए।
कक्षा ग्यारहवीं के ही जीव विज्ञान वर्ग (बायो ग्रुप) में श्रेयश पालीवाल 92.9% प्रथम, सलोनी सोनकर 91.4% द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर अथर्व सिंह ने 89.7 % अंक प्राप्त किए।
परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रमोपरांत विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ये बच्चे मिट्टी के कच्चे घड़े के समान हैं। इन्हे मूर्त एवं सशक्त रूप देना हमारा परम दायित्व है। ये अंक-पत्र बच्चों द्वारा वर्तमान सत्र में किए गए प्रयास का प्रतिफल है। इसके आधार पर किसी बच्चे का भविष्य तय कर लेना तर्क संगत नहीं हैं। इस बदलते हुए परिवेश में इन बच्चों के भविष्य को साकार करने के लिए हमें आपके सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। आपका सहयोग शिक्षण कार्य को और उत्कृष्ट रूप दे सकता है इसलिए आपका सहयोग सदैव अपेक्षित है। अपने इन्ही वक्तव्य के साथ उन्होने समस्त अभिभावकगण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी।




