युवा पीढ़ी को देश की बलिदानी परंपरा से अवगत कराना बहुत जरूरी : डॉ. बलदेव कुमार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पौधारोपण किया गया। कुलपति डॉ. बलदेव कुमार द्वारा विभाजन के वक्त जान गवाने वाले लाखों भाई-बहनों को याद करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उनकी याद में पौधा रोपित किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरित किया गया।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि पूरा देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा और उनके जीवन संघर्ष को याद किया जा रहा है। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। आज के दिन ही भारत देश दो टुकड़ों में बंटा था और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। नफरत व हिंसा की वजह से लाखों भाइयों- बहनों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गवानी पड़ी। इस बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवा पीढ़ी को हमारे देश की प्राचीनतम संस्कृति, महापुरुषों की संघर्ष गाथा और बलिदानी परंपरा से अवगत कराना बहुत जरूरी है। तभी युवाओं में देश के लिए गौरव भाव पैदा होगा और पुनः भारत विश्व गुरु के सिंहासन पर विराजमान होगा। कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने कहा कि भारत देश 700 वर्षों तक गुलाम रहा। जिसकी मुख्य वजह भारतीय संस्कृति के प्रति हीन भाव की दृष्टि है। भारतीय सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीन और श्रेष्ठ सभ्यता है। इसका गौरव भान हर नागरिक को होना ही चाहिए। देश को आजाद हुए आज 74 वर्ष हो चुके हैं मगर आजादी को बनाए रखना कहीं ज्यादा कठिन कार्य है। देश का झंडा ऊंचा रहे सब जानते हैं लेकिन सदैव उंचा रहे, इसके लिए देश के हर व्यक्ति का योगदान आवश्यक है। योगदान किसी भी प्रकार के अच्छे कार्य से हो सकता है। उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के लिए वृक्षारोपण की बात चारों ओर कही जा रही है। एक पेड़ लगाने से 10 योग्य संतानों के बराबर फल मिलता है। वहीं ऐसा वृक्ष लगाए जो स्वास्थ्य रक्षण में प्रयोग किया जाए। कार्यक्रम के अंत में कुलपति डॉ. बलदेव कुमार द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वितरित किए गए और तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिविर में 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को तिरंगा व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Sun Aug 14 , 2022
शिविर में 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को तिरंगा व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 14 अगस्त : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सर्व समाज कल्याण सेवा समिति एवं श्याम मंडल कराहा साहिब के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान […]

You May Like

advertisement