आईटीबीपी जवान को मारी कार ने टक्कर

रिपोर्टर, ज़फर अंसारी

स्थान, लालकुआँ

एंकर,लालकुआं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेवानिवृत जवान आनंद पांडे जोकि नारायण पुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में निवास करते हैं को गत प्रातः मॉर्निंग वॉक एवं दूध लेने को जाने के दौरान पीछे से आई तेज गति की स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, घायल जवान को ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला एवं अन्य सहयोगियों द्वारा पहले डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, उसके बाद दिल्ली से आए घायल जवान के बच्चों द्वारा उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में उक्त कार जवान को पीछे से टक्कर मारते हुए साफ दिखाई दे रही है, जिसकी तलाश के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। इधर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला कोतवाली लालकुआं के संज्ञान में नहीं है, वह क्षेत्र के तमाम सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए टक्कर मारने वाली कार का पता लगाएंगे।
विदित रहे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए लगभग 60 वर्षीय आनंद पांडे नारायणपुरम बबूर गुम्टी हल्दूचौड़ में पत्नी के साथ निवास करते हैं, उनके दोनों बच्चे नोएडा में सर्विस करते हैं। गत 17 फरवरी की प्रातः 5:25 में वह मॉर्निंग वॉक एवं दूध लेने के लिए जा रहे थे इसी दौरान पाल स्टोन क्रेशर के सामने लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान

Thu Feb 20 , 2025
लालकुआँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान प्रचलित है,जफर अंसारी इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में हरेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी कोतवाली लालकुआ […]

You May Like

advertisement