श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जयराम विद्यापीठ के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जयराम विद्यापीठ के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों से लेकर घरों तक है श्रद्धालुओं की खूब धूम।

कुरुक्षेत्र, 6 सितम्बर : धर्मनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर सभी मंदिरों से लेकर घरों तक श्रद्धालुओं की खूब धूम है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर लोगों में संशय बना है। भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से कर्म के संदेश की भूमि के कुछ मंदिरों में 6 सितम्बर तथा 7 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कुछ मंदिरों में दो दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में 6 तथा 7 सितम्बर को दो दिन जन्माष्टमी मनाई जा रही है। आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री के अनुसार जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में धरती पर जन्म लिया था। जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के साज सज्जा की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ रही।
जयराम विद्यापीठ के मंदिरों की सजावट एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण कन्हैया का झूला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानवता के मूल्यों को बचाने के लिए कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर दिया गीता का उपदेश : दत्तात्रेय

Thu Sep 7 , 2023
मानवता के मूल्यों को बचाने के लिए कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर दिया गीता का उपदेश : दत्तात्रेय। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ज्ञान मंदिर में जी-20 की सफलता के लिए आयोजित हवन यज्ञ में डाली पूर्ण आहुति। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। […]

You May Like

Breaking News

advertisement