बिहार: गांव-गांव पहुंच रहा जन सुराज अभियान

गांव-गांव पहुंच रहा जन सुराज अभियान

महनार में समिति का गठन,लोगों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश बाबू को किया याद

हाजीपुर(वैशाली)जन सुराज अभियान के तहत वैशाली जिले के महनार प्रखंड में एक महत्वपूर्ण आमसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक तरीके से महनार प्रखंड समिति के सभी सदस्यों का चयन हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से सभी नामों का चयन किया।इस कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी एवं मुखिया संतोष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया एवं अशोक कुमार सिंह द्वारा प्रखंड समिति के समन्वयक के नाम का प्रस्ताव रखा गया एवं आम सभा में ध्वनिमत से शाहपुर मुखिया संगीता सिंह (समाजसेवी) को प्रखंड समिति का समन्वयक चुना गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार सिंह अभिभावक सह संरक्षक के तौर पर मौजूद रहें। वहीं जन सुराज से जुड़े अमर कुमार(शिक्षक),अरशद हुसैन (मुखिया),अशर्फ़ी यादव,निशांत पटेल, रामानन्द साह,जन सुराज अभियान समिति के नव निर्वाचित समन्वयक एवं सदस्यों को बधाई दी और साथ ही गांधी आश्रम भिहतिरवा (पश्चिम चंपारण) में 2 अक्तूबर से शुरू हो रही प्रशांत किशोर की जन सुराज यात्रा में शामिल होने को लेकर संकल्प लिया गया एवं यात्रा के माध्यम से इस अभियान के प्रचार को लेकर चर्चा की गयी।साथ ही यह प्रस्ताव रखा गया कि समिति के सदस्य सर्वसम्मति से विकास के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग और तत्पर रहेंगे।जन सुराज अभियान की महनार प्रखंड समिति गठन में वरिष्ठ समाजसेवी राजेश कुमार सिंह उर्फ़ खन्ना बाबू,संगीता सिंह (मुखिया शाहपुर),अजय कुमार सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी),अशोक कुमार सिंह,संतोष मिश्रा (मुखिया), चंदेश्वर रजक,जय शंकर,अशोक मालिक,दिलीप सिंह,शंकर सिंह, रत्नेश सिंह,सतीश सिंह,नागेंद्र राय, विनोद राय,संतोष राय,रामवीर साह, डॉक्टर मंटू शर्मा,गौतम कुमार,कन्हैया कुमार,सुबोध साह,मिथिलेश महतो, राजेश राम,संतोष राय,अनिल सिंह, सतेन्द्र सिंह,निलेश कुमार सिंह,सुबोध सिंह,सर्वेन्द्र कुमार,सुधीर पासवान, राधे श्याम,गोपाल पासवान,मोहम्मद अली,अमित चौधर,रामबीर साह, अभय कुमार,अनिल कुमार सिंह, संजय राय,राजेश,प्रिन्स,प्रदीप सहित प्रखंड के अन्य गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: किशोरी के साथ दुष्कर्म के 02 आरोपित गिरफ्तार

Sat Oct 1 , 2022
किशोरी के साथ दुष्कर्म के 02 आरोपित गिरफ्तारदिनांक 30.09.2022 को उ0नि0 विरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 151/22 धारा 376 डी.बी /506 भादवि व 5/6 पास्को एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अरविन्द यादव पुत्र हनुमान सा0 खानपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र 35 वर्ष 2- अरविन्द […]

You May Like

Breaking News

advertisement