बेसहारा बुजुर्गों को आश्रय दिए प्रेरणा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

बेसहारा बुजुर्गों को आश्रय दिए प्रेरणा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने फोड़ी मटकी।

कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर : अपनों से नकारे घरों से निकाले बुजुर्गों को आश्रय देने वाले प्रेरणा वृद्धाश्रम में हर त्यौहार की भांति जन्माष्टमी उत्सव भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में अन्य कार्यक्रमों के साथ साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम भी रखा गया था। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रेरणा के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव बुजुर्गों के साथ नाचते गाते हुए मनाया। मटकी फोड़ कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम में रहने वाले वृद्धों की कई टोलियां बनाई गई थी। विशेष बात यह रही कि प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं ने प्रतियोगिता को जीत लिया। सीता देवी एवं विजयलक्ष्मी की जोड़ी ने वह कर दिखाया जो कोई अन्य नहीं कर पाए। मटकी फोडते ही पूरा आश्रम भगवान कृष्ण की जय जयकार से गूंज उठा। प्रेरणा अध्यक्षा रेणु खुंगर के अनुसार मंदिर में बैठकर भक्ति भावना के साथ भगवान कृष्ण को स्मरण किया और मधुर मधुर भजन सुनाए। युवा कवि भाई वीरेंद्र राठौर ने भावना प्रद दो प्रस्तुतियां दी। क्षमा मल्होत्रा, बलविंदर कौर, राज पवार और प्रेरणा की वरिष्ठ सदस्या मीरा गौतम ने भी बहुत सुंदर भजन सुनाए। हरिकेश पपोसा ने बताया दीप प्रज्वलित कर प्रभु की आराधना के साथ गाते नाचते हुए मटकी फोड़ने के लिए मैदान में पहुंचे। बुजुर्ग रामलाल ने बताया कि मैंने ऐसा सुंदर इतना आनंददायक कार्यक्रम अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा था। मटकी फोड़ कार्यक्रम की विजेता जोड़ी को संस्था के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने संस्था की तरफ से सम्मानित किया। इस अवसर पर रेणु खुंगर सहित सरोज सैनी, नूपुर मित्तल, तारावती, डा. वी.डी. शर्मा, सुमन शर्मा, उषा सच्चर, शकुंतला देवी, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, कश्मीरी लाल जैन, विजय कुमार अग्रवाल, बी.श्रीवास्तव इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में मटकी फोड़ते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग की कार्यशाला आयोजित

Fri Sep 8 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय वाणिज्य एवं विज्ञान विभाग की कार्यशाला आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विभिन्न संकायो की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement