![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/1-15.png)
जुए और सूदखोरो ने ले ली एक और जान*
*जौनपुर।सूदखोरों से परेशान कर्ज में डूबे निजी अस्पताल के मैनेजर धर्म राज कन्नोजिया ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करली आखिर कब होगी ऐसे सूदखोरों पर बड़ी कार्यवाही?*
*मृतक धर्मराज कनौजिया के सन्दर्भ मे सूत्रो के अनुसार जानकारी मिली है कि वह तत्काल अमीर बनने की ख्वाहिश लिये हुए जूआ खेलने का भी आदी रहा है। इसी के चक्कर में धर्मराज ने कई लोंगो से पैसा सूद पर ले रखा था। कर्ज में इस कदर डूब गया था कि धनराशि तो क्या सूद भी वापस कर पाने की स्थित में नहीं था जिससे तनाव में चल रहा था। क्योंकि जिससे पैसा कर्ज लिया था वह अपने पैसे और सूद की मांग कर रहे थे। खुद को कर्ज की राशि वापस कर पाने की स्थित में न पाकर अपनी ही जीवन लीला खत्म करने का निर्णय ले लिया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर घटना को अंजाम दे दिया