जौनपुर: तीन दिवसीय राम लीला का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय राम लीला का हुआ शुभारंभ-

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–

स्थानीय चौखड़ा गांव में श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारे बीर बाबा पर सुप्रसिद्ध तीन दिवसीय राम लीला का शुभारंभ हुआ।
रामलीला में प्रथम दिन सर्वप्रथम समाज सेवी नंदलाल ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया, इसके बाद पाठकर्ताओं के द्वारा धनुष यज्ञ-सीता स्वयंवर दृश्य का मंचन किया गया, जिसमें राम का अभिनय अंकुश, लक्ष्मण अमन, सीता पवन, जनक नीरज पांडेय, रावण आनंद सिंह, घसेटुआ आशीष सिंह, वहीं राकेश सिंह के द्वारा धुधुआ राजा का सुंदर अभिनय किया गया, जिसे देखकर पंडाल में उपस्थित लोग आनंद विभोर हो गए, वहीं हास्य कलाकार के रुप में मुन्ना सिंह (मुन्नू) ने दर्शकों को खूब हंसाया।।
रामलीला का संचालन ओम प्रकाश सिंह व विवेक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर विजय कुमार सिंह अध्यक्ष, शिवकुमार सिंह उपाध्यक्ष, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय कोषाध्यक्ष,पं0 शालिक राम दुबे उपकोषाध्यक्ष, अनुज कुमार सिंह मार्गदर्शक, लालचंद्र सेठ संगठन मंत्री, रामचंदर सह निर्देशक व साज सज्जा प्रभारी, विजय दुबे मीडिया प्रभारी, जय प्रकाश सिंह (डब्बू) व्यवस्थापक, संतोष कुमार सह व्यवस्थापक, धीरज दुबे, विशाल दुबे, विशेष दुबे, जतिन सिंह, रौनक सिंह, कृष्णा सिंह, अमन सिंह एवं राजू गौतम सहित सैकड़ों रामभक्त पंडाल में मौजूद रहें।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: 22 वर्षीय युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Thu Oct 20 , 2022
22 वर्षीय युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव निवासी मूलचंद ने अतरौलिया थाना पर तहरीर दिया था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री मनीषा जो कि कक्षा 8 तक पढ़ने के बाद मदियापार बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर में […]

You May Like

advertisement