26 फरवरी को ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ का संयुक्त राज्य अधिवेशन करनाल में : पिचोलिया

26 फरवरी को ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ का संयुक्त राज्य अधिवेशन करनाल में : पिचोलिया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

करनाल : ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित ज़िले सिंह पिचोलिया ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के ब्राह्मण पहले कांग्रेस में ओर अब बीजेपी सरकार में अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हैं बीजेपी की जननी आर एस एस के सुप्रीमों श्री मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों को बदनाम करने के लिए दिये गए उल जलूल बयान के बाद कि जाति ब्राह्मणों द्वारा बनाई गई हैं का ब्राह्मण समाज में बड़ा भारी रोष उत्पन्न हो गया है इस से पहले भी बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा भी ब्राह्मणों के मान सम्मान के प्रति भी अनाप शनाप बहुत बार बोला गया है जिस के कारण भी हरियाणा के ब्राह्मणों में रोष व्याप्त है
हरियाणा सरकार में ब्राह्मणो की भागीदारी नोकरियों तथा बोर्ड, निगमों में हिस्सेदारी में उपेक्षा, दिसंबर माह में हरियाणा सरकार द्वारा करनाल के हुडा ग्राउंड में मनाए जाने वाले परशुराम महा कुंभ सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा की गई आधी अधूरी घोषणाओं की समीक्षा करने के लिए तथा हरियाणा में ब्राह्मणो को सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से शक्ति शाली बनाने के लिए करनाल में ब्राह्मणों का एक दिवसीय राज्य अधिवेशन मानव सेवा संघ (नजदीक पुराना बस स्टैंड) करनाल में बुलाया गया है जिसमें हरियाणा के सभी 22 जिलों की सभी ब्राह्मण संस्थाओं के इलावा हरियाणा के सभी प्रतिष्ठित एव बुद्धिजीवी व्यक्ति भाग लेंगे यह अधिवेशन दो सत्र का होगा पहला सत्र 26 फरवरी को 11 बजे दीप प्रज्वलित के बाद प्रारम्भ होगा और 2 बजे तक चलेगा।
द्वितीय सत्र भोजन उपरांत 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा जिसमें अधिवेशन में ब्राह्मणों के विचारों की समीक्षा उपरांत राज्य कार्यकारिणी व भिन्न भिन्न कमेटियों का गठन भी किया जावेगा और 5 बजे अध्यक्षीय उद्बोधन जिसमें प्रदेशाध्यक्ष व राज्य कार्यकारिणी द्वारा लिए गये फैसलों के प्रस्तावों को आमसभा द्वारा पारित करवा कर अध्यक्ष द्वारा सभी फैसलों की घोषणा की जायेगी।
राष्ट्रीय गान के उपरांत धन्यवाद के साथ एक दिवसीय राज्य अधिवेशन के सम्पन्न होने की घोषणा की जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौशल शिक्षा के साथ जुड़ें जम्मू एंड कश्मीर के विद्यार्थी : नेहरू

Mon Feb 20 , 2023
कौशल शिक्षा के साथ जुड़ें जम्मू एंड कश्मीर के विद्यार्थी : नेहरू। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू ने किया जम्मू एंड कश्मीर के विद्यार्थियों का आह्वान।विश्वविद्यालय के प्रत्येक कोर्स में जम्मू एंड कश्मीर के विस्थापित विद्यार्थियों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement