पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा कोर व आईएमए का संयुक्त प्रशिक्षण दुर्घटना में घायलों का रेस्क्यु सबसे महत्तवपूर्ण -डागर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : आपदा अथवा दुर्घटना होने पर घायलों की प्राथमिक चिकित्सा एवं उनके बचाव की विभिन्न तकनीकियों विषय पर पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में आज नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग तथा आईएमए द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस कर्मियों को घायलों के रेस्क्यू व सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर का आयोजन एसपी (यातायात) मोहम्मद अकमल खान द्वारा किया गया जिसमें सिविल व यातायात पुलिस कर्मियों ने आपदा प्रबंधन व सीपीआर की बारीकियों को समझा। उन्होंने कहा कि फर्स्ट रेस्पोंडर के रूप में सभी पुलिस कर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर की जानकारी अवश्य होनी चाहिए इसीलिए आज इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा कोर के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक प्रमोद कुमार डागर ने कहा कि दुर्घटना होने पर घायलों का सुरक्षित बचाव व उन्हें प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने मानवीय बैसाखी बनाकर घायलों को बचाना तथा कंबल व बांस से कृत्रिम स्ट्रेचर बनाकर रेस्क्यू करने के तरीके भी बताये। दुर्घटना में हाथ अथवा पैर की हड्डी टूट जाने पर टू हैंडशीट, थ्री हैंडशीट व फोर हैंडशीट बनाकर घायलों को उपचार हेतु पहुंचाना भी सिखाया।
शिविर में आईएमए के अध्यक्ष डा.अतुल श्रीवास्तव ने सीपीआर की जानाकारी देते हुए कहा कि इसकी विधि प्रत्येक व्यक्ति को होनी चाहिए इससे यदि हम अपने जीवन में एक व्यक्ति की जान भी बचा पाते हैं तो हमारा जीवन सफल है। इससे पूर्व डा.आर.के भास्कर ने सीपीआर देने से पूर्व घायल के परीक्षण तथा डमी के माध्यम से एक मिनट में तीस बार प्रेशर डालने का तरीका सिखाया। शिविर में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों ने डमी पर इसका प्रयोग भी किया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, स्टाफ आफीसर आलोक शंखधर, आईसीओ विशाल गुप्ता,डिप्टी पोस्ट वार्डन ओम प्रकाश तथा आईएमए के डा.अंशु अग्रवाल व डा.डीपी गंगवार आदि उपस्थित रहे। अन्त में एसपी(यातायात) मोहम्मद अकमल खान ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शंकर शेष लिखित नाटक ‘कोमल गांधार’ का एसआरएमएस रिद्धिमा में मंचन

Mon Mar 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेलीः एसआरएमएस रिद्धमा के प्रेक्षागृह में रविवार (29 मार्च 2026) को शंकर शेष लिखित और विनायक श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित नाटक ‘कोमल गांधार’ का मंचन हुआ। महाभारत की पृष्ठभूमि पर आधारित इस नाटक में गांधारी के चरित्र को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया। जहां […]

You May Like

Breaking News

advertisement