श्री राम दरबार स्थापना से पूर्व श्री राम भगत 85 वर्षीय तिलक राज ऐरी द्वारा 18 वर्षों में 59 करोड़ राम-राम के नाम लिखकर 65,000 कॉपियां श्री राधा कृष्ण हनुमान धाम मंदिर में की स्थापित

(पंजाब)फिरोजपुर 14 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

श्री राम भक्त 85 वर्षीय तिलकराज ऐरी ने खुद व अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 18 वर्षों में 59 करोड़ राम राम के नाम लिखकर 65 हजार कापियां लिख कर भगवान श्री राम जी के दरबार के नीचे स्थापित की। पंडित रमाकांत शास्त्री की ओर से पूजा अर्चना उपरांत एरी परिवार एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा यह शुभ कार्य किया गया। पंडित तिलकराज ऐरी ने बताया के मेरे जीवन का आज यह शुभ दिहाड़ा है जो मैंने अपनी कड़ी मशक्कत से भगवान श्री राम जी को याद रख के यह कॉपियों मंदिर को भेंट की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मूर्ति स्थापना से लेकर प्रभु श्री राम जी के दरबार में जो भी खर्चा आएगा वह मेरे और मेरे परिवार की ओर से दिया जाएगा।

            इस अवसर पर मंदिर कमेटी के महासचिव सूरज प्रकाश शर्मा, दविंदर बजाज, पवन बंसल, नरेश शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा नमक मंडी, कैलाश शर्मा,गतेंदर कमल, विनोद नरूला , अशोक कटारिया,संजीव अरोड़ा , पंडित अश्विनी शर्मा (सीटू),डॉक्टर शील सेठी, श्यामलाल ग्रोवर,रजनीश सेतिया, मंदिर के पुजारी पंडित मोतीराम, प्रवेश कुमार और धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय त्यौहार प्रकृति और समाज से जुड़े रहने का देते हैं संदेश : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Tue Jan 14 , 2025
लोहड़ी एवं बाल दिवस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक 14 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक क्लब द्वारा लोहड़ी और बाल दिवस की खुशियों को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन आर के सदन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कुलपति प्रो. सोमनाथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement