हरियाणा: सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर लगाया गया जूस का लंगर

सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर लगाया गया जूस का लंगर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 26 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) द्वारा पांचाल धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर जूस का भंडारा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज सुधार सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांचाल द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि विश्व को आकार देने वाले शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा सभी की मनोकामना पूर्ण करे। सेवा ट्रस्ट यूके भारत के कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी सृष्टि के रचनाकार हैं। उनकी जयंती पर सेवा ट्रस्ट की को-स्पोंसर डाबर के सहयोग से रियल जूस का अटूट लंगर लगाया गया है। विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा ने सेवा ट्रस्ट यूके की इस कार्य के लिए दिल खोलकर सराहना की और ट्रस्ट का धन्यवाद किया। इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा के महासचिव रामभज, रामदिया पांचाल, भगवान श्री विश्वकर्मा पांचाल एजुकेशनल सेवा समिति के चेयरमैन अमरजीत पांचाल, समाजसेवी वेदरत्न आर्य, सेवानिवृत्त तहसीलदार पुरुषोत्तम दास, सतीश पांचाल, पवन जांगड़ा, सतपाल हलवाई, धर्मपाल, हरिराम पांचाल, धर्मबीर पांचाल व सेवा ट्रस्ट से सुमन्त सैनी, राजेश सैन, दिलबाग सिंह, तेजस मित्तल व लवय मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर जूस का लंगर।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सम्मानित

Thu Oct 27 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र के डा. आशीष अनेजा ने कभी किसी भी रोगी को जवाब नही दिया और हर जरूरतमंद की हर संभव मदद की।कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा डा. […]

You May Like

advertisement