कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली के किला बाजार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन कुमार

रायबरेली। कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बुधवार को शहर कोतवाली के किला बाजार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि किला बाजार के फाटक की ढलान के नीचे से सड़क जर्जर हो गई है। इस खराब सड़क पर रोजाना कोई ना कोई दो पहिया व ई रिक्शा पलट जाते हैं। जिससे लोग घायल हो रहे हैं। इस टूटी सड़क की मरम्मत के लिये लोगों ने कई बार स्थानीय विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला।

इस दौरान पूनम सिंह ने कहा कि जिस जनता ने वोट देकर जिन जनप्रतिनिधियों को शीर्ष पर बिठाया है उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता का काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्तर पर जो भी कार्य हो पाएगा वह जनता के लिए करेंगी और उनकी आवाज आगे तक पहुंचाएगी।

इस मौके पर मोहम्मद मान, वसीम, इमरान, शेखू, सलाम, सद्दाम, फैजु, चांद, शब्बीर, अजीम, तुफैल, सोनू, सलमान, शोएब, राबी अयाज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेत में पानी लगाने के दौरान दबंगों ने एक किसान की पीट पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित पांच हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Thu Mar 6 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता खेत में पानी लगाने के दौरान दबंगों ने एक किसान की पीट पीट कर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित पांच हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अजबी का पुरवा मजरे ऐहार गांव […]

You May Like

advertisement