![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221014-WA0013-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221014-WA0012-1024x768.jpg)
कन्नौज
जिला संवाददाता प्रशान्त त्रिवेदी अवनीश कुमार तिवारी की
तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को कुचला मौके पर मौत मचा कोहराम
कन्नौज। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में ठीक पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी । तेज रफ्तार से दौड़ रही बस को पुलिस ने कस्बा इंदरगढ़ मे पकड़ लिया पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। इंदरगढ़ क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी मोनू उम्र 35 वर्ष पुत्र रामप्रकाश , राकेश उम्र 45 वर्ष पुत्र लल्लू लाल अपने घर से मालपुरा दूध डेरी पर दूध देने गए हुए थे। डेरी पर दूध देकर घर वापस आते समय गांव के सामने सौरिख की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना की जानकारी होते ही घर परिवार मे चीख-पुकार मच गई। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची।