करुणा निधान सांवरा रखता मेरी हर खबर, हर पल सहारा राम का

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महामाई के पावन चैत्र नवरात्र और हिंदू नव संवत्सर के पांचवें दिन स्थानीय श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर जनकपुरी के वार्षिकोत्सव में वृंदावन रमन रेती से पधारे कथा व्यास श्रद्धेय मधुर कृष्ण शास्त्री जी द्वारा 9 दिवसीय पावन श्री राम कथा का सत्र चल रहा है । व्यास पीठ से समस्त संगत को नव संवत्सर की मंगलकामनाएं देते हुए नवरात्र और राम नवमी की महत्ता का बखान किया गया । महाराज ने भजन “गाया मेरा कोई न सहारा बिन तेरे गोपाल सांवरिया मेरे”…
आज के कार्यक्रम में श्रीअनिल आनंद जी सपत्नीक मुख्य यजमान बने, कार्यक्रम में स्थानीय धार्मिक संस्थाओं ने सहभागिता दी।
मन्दिर के पदाधिकारियों द्वारा समस्त संगत का साधुवाद किया गया । सुंदर सेवा में भजन गायक जगदीश भाटिया श्री बलराम अरोड़ा, राम सेठी, सुशील अरोड़ा, अवधेश साहनी, जितेंद्र साहनी, रोमी सेठी, संजय गुप्ता, अमित सेठी का रहा।




