मासूम का अपहरण, बच्चे का सौदा हुआ बेनकाब

उत्तराखंड देहरादून
मासूम का अपहरण, बच्चे का सौदा हुआ बेनकाब,
सागर मलिक

उत्तराखंड पुलिस ने बच्चा चोरी और खरीद-फरोख्त के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए 3 माह के नाबालिग शिशु को सुरक्षित माता-पिता के हवाले कर दिया है। हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 1 लाख रुपये नकद भी बरामद किया है। साथ ही, ऑनलाइन ट्रांसफर की गई 1 लाख रुपये की रकम को बैंक खाते में फ्रीज कर दिया गया है।

घटना 10 से 11 अक्टूबर की रात की है, जब अमरोहा के ज्योतिबा फुले नगर निवासी जहीर अंसारी अपनी पत्नी और तीन माह के बेटे के साथ हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र में जियारत के लिए रुके थे। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं उनके पास आईं और छेड़छाड़ का बहाना बनाकर परिवार से घुलमिल गईं। चाय पीने के बहाने एक महिला शिकायतकर्ता को लेकर गई, जबकि दूसरी महिला ने सो रही पत्नी की गोद से बच्चा चोरी कर लिया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित टीम ने तेज गति से जांच शुरू की। मेरठ पहुंचकर टीम ने आरोपी आस मोहम्मद लंगड़ा, उसकी पत्नी शहनाज, सलमा, अंचन, नेहा शर्मा तथा बच्चे के अंतिम खरीदार विशाल गुप्ता उर्फ अच्ची को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि विशाल गुप्ता, जो दस वर्षों से संतानहीन था, उसने बच्चे को खरीदने का सौदा किया था। गिरोह ने बच्चे को कई बार बेचकर कुल 4 लाख 90 हजार रुपये का लाभ कमाया।

पुलिस के अनुसार बच्चे को चोरी कर पहले आस मोहम्मद ने 3 लाख रुपये में अंचन को बेचा, फिर अंचन ने 3 लाख 90 हजार में नेहा शर्मा को सौंपा, और अंत में नेहा शर्मा ने 1 लाख रुपये मुनाफा लेकर विशाल गुप्ता को बेच दिया।

केवल 55 घंटे में मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोबाल खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अजनबियों पर भरोसा न करें ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

गिरफ्तार आरोपी:

आस मोहम्मद लंगड़ा (मेरठ)

शहनाज पत्नी आस मोहम्मद लंगड़ा (मेरठ)

सलमा पत्नी राजा (मेरठ)

अंचन पत्नी महेंद्र तिवारी (मेरठ)

नेहा शर्मा पत्नी अमित शर्मा (मेरठ)

विशाल गुप्ता उर्फ अच्ची (मेरठ)

बरामदगी:

3 माह का नाबालिग शिशु

1 लाख रुपये नकद

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष कलियर रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, हेड कांस्टेबल नूर हसन, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश मनराल, कांस्टेबल भादूराम, मल्लाह सोफिया अंसारी, मल्लाह सरीता राणा, होमगार्ड अंकित कुमार, SOG निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, हेड कांस्टेबल अश्वनी यादव, हेड कांस्टेबल चमन सिंह, कांस्टेबल महिपाल सिंह, कांस्टेबल अजय काला।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी

Thu Oct 16 , 2025
उत्तराखंड देहरादूननौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी,सागर मलिक उत्तराखंड में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार इज़ाफा हो रहा है। इस बीच एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। ताज़ा मामले में इटली में नौकरी दिलाने का झांसा […]

You May Like

advertisement