एकता नगर में श्रीमद्ध भागवत कथा का शुभारम्भ निकाली गई क्लश यात्रा

एकता नगर में श्रीमद्ध भागवत कथा का शुभारम्भ निकाली गई क्लश यात्रा

फ़िरोज़पुर 11अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

एकता नगर निवासियों की तरफ़ से श्रीमद्ध भागवत का आयोजन किया जा रहा है। कथा का दिव्य आयोजन नवनिर्मित कम्युनिटी हॉल में परम पूज्य श्री दीन दयालु जी के शिष्य असमंजस शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया की अपने जीवन को सुधारने के लिए भगवत कथा ज़रूर होनी चाहिए। हमें स्वामी दीनदयाल जी की दी शिक्षाओं पर चलना चाहिए। कथा 10 अक्टूबर से -16 अक्टूबर तक रोज़ चलेगी जिसका समय शाम 4 बजे से 7 बजे का होगा। कथा के प्रथम दिन के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सभी एकता नगर निवासियों, व अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्य मोजूद थे। सदस्यों द्वारा लाए धर्मध्वजा क्लश यात्रा की शोभा और बड़ा रहें थे व राधे राधे राधे कृपा बरसादे भजन पर सारी संगत झूम उठी। श्रीमती सुदेश रानी श्रीमती कुसुम श्रीमती नीतिमा श्रीमती सुनीता श्रीमती नीलम श्रीमती सुरुचि श्रीमतीनिधि,श्रीमतीकमलेश,
श्रीमती नीलम कंबोज श्री मंगत राम श्री अवतारसिंह श्री पुष्पक मैनी,श्री दीपक मंगल,श्री जग्गा सिंह श्री अशोक बाँगा श्री मनजीत सिंह श्री परमवीर शर्मा श्री अमित शर्मा राजेश वासुदेवा प्रदीप चानना महंत शिवनाथ दीपक जोशी मनमोहन सियाल सचिन नारंग विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री परमवीर शर्मा नें कहाँ आप सभी कथा श्रवण कर पुण्य के भागीदार बनें। कथा का समय रोज़ 4 बजे से -7 बजे सायं तक होगा। 16 अक्टूबर को कथा की पूर्ति 9 बजे आरती उपरांत 12 बजे भंडारा का आयोजन होगा। जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश ने बिगाड़ा मेले का माहौल दुकानों एवं पूजा पंडालों में पसरा सन्नाटा

Tue Oct 11 , 2022
बारिश ने बिगाड़ा मेले का माहौल दुकानों एवं पूजा पंडालों में पसरा सन्नाटा विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय नगर पंचायत अतरौलिया में शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेला प्रारंभ होते ही पूरे नगर में चहल  पहल बढ़ गई। पूरे नगर को दुल्हन की तरह […]

You May Like

Breaking News

advertisement