सनातन धर्म में गाय के महत्व को जानकर ही इसे माता का दर्जा दिया गया है। गाय हर प्रकार के सुख को प्रदान करने वाली होती है: जिम्मी कक्कड़

सनातन धर्म में गाय के महत्व को जानकर ही इसे माता का दर्जा दिया गया है। गाय हर प्रकार के सुख को प्रदान करने वाली होती है: जिम्मी कक्कड़

देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है:शैलेंद्र बबला

फिरोजपुर 30 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

श्री शैलेंद्र (बबला) और श्री मुकेश (जिम्मी) कक्कड़ ने बताया कि सनातन धर्म में गाय के महत्व को जानकर ही इसे माता का दर्जा दिया गया है। गाय हर प्रकार के सुख को प्रदान करने वाली होती है। गाय का विशेष स्थान है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए उन्होंने गाय प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “बची नहीं गाय अगर ऐसा होगा हाल तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल” और सरकार से मांग की है कि गौ हत्या सबंधी कानून बनाना चाहिए ताकि गौ हत्या को रोका जा सके और जो गाय सड़कों पर आवारा घूम रही हैं उनकी उचित संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। श्री सुनील अरोड़ा और विकास पासी ने कहा कि गौमाता करती सदा भवसागर से पार इसकी तुम सेवा करो जीवन देवी तार।

       इसी भाव से फिरोजपुर फाउंडेशन व फिरोजपुर लंगर सेवा प्रत्येक रविवार को गौशाला फिरोजपुर छावनी में जाकर यथाशक्ति के अनुसार गायों को हरा चारा और गुड खिलाने के लिए पहुंचती है। उन्होंने यह भी कहा कि देसी गाय का दूध इस पृथ्वी पर अमृत समान है। इसका सेवन जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। इस मौके पर शैलेंद्र (बबला) जिम्मी कक्कड़ सुनील अरोड़ा राहुल ओबरॉय विकास पासी मनीष सचदेवा अमित जोत गौरीशंकर और आशीष चावला ने चारा खिलाने की सेवा निभाई।

श्री शैलेंद्र (बबला) ने बताया कि गाय को चारा खिलाने के साथ-साथ फिरोजपुर लंगर सेवा मुफ्त में जरूरतमंदों को लंगर बांट रही है। यह लंगर दानी सज्जनों द्वारा दी गई मशीनों से तैयार होकर ट्रामा वार्ड सिविल हॉस्पिटल के बाहर दोपहर और शाम को लगाया जाता है। उन्होंने दानी सज्जनों से अपील की कि अगर कोई दानी सज्जन सहयोग करने के लिए तैयार हो तो हमें संपर्क कर सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म की संस्कृति को अपनाते हुए सत्संग भजन कीर्तन करवाया और,प्रभात फेरी का स्वागत कर मनाया जन्म दिन

Sun Oct 30 , 2022
सनातन धर्म की संस्कृति को अपनाते हुए सत्संग भजन कीर्तन करवाया और,प्रभात फेरी का स्वागत कर मनाया जन्म दिन फिरोजपुर 30 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= कार्तिक मास शुक्ल पक्ष में प्रभात फेरी अमृत वेले भजन कीर्तन का अपना ही धार्मिक महत्त्व होता है। ये प्रथा युगों युगों से […]

You May Like

advertisement