अन्तर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तैयार : कृष्ण श्योकन्द

अन्तर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तैयार : कृष्ण श्योकन्द

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 3 अगस्त : आज कुरुक्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में हुई एक आपातकालीन बैठक संस्था के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण श्योकंद के नेतृत्व में हुई जिसमें निर्णय लिया गया की अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र जल्दी ही पंजाब में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए अनाज, खाने पीने की वस्तुएं, दवाई,चद्दर, मच्छरदानी व तरपाल आदि जरूरी सामग्री पंजाब के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में पहुंचने के लिए तैयार है। बैठक में संस्था की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही व सभी ने एक सुर में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति
से पास किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ. कृष्ण श्योकन्द नें कहा की आज पंजाब बाढ़ के कारण जिस हालात से गुजर रहा है उसमें हमारा छोटे भाई होने के नाते व इंसानियत के तौर पर वहां के लोगों की तत्काल मदद करने की बहुत ज्यादा जरूरत है । उन्होंने कहा इसके अलावा भी वहां के लोगों से संपर्क करके जिस जिस चीज की भी वहां के लोगों को आवश्यकता होगी यह संस्था पूरी तैयारी के साथ व गंभीरता से सारा सामान तत्काल प्रभाव से अमृतसर व उसके आसपास के बाढ़ ग्रसत क्षेत्र में पहुंचाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला यहाँ आने जाने वाले पंजाब के लोगों के लिए बिल्कुल तैयार है। उन्होंने पंजाब के लोगों को आह्वान किया है कि जब भी आपको यहां आना हो तो संस्था आपका स्वागत करने के लिए हमेशा तैयार मिलेगी। मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर ने कहा की अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला व सारी कार्यकारिणी सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा की क्षेत्र के लोगों व कार्यकारिणी के सहयोग से जाट संस्था हर प्रकार के सामाजिक धार्मिक या अन्य किसी भी प्रकार का काम हो इस संस्था के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। इस अवसर पर संस्था के उप प्रधान बनी सिंह दुल, होशियार सिंह बारवा, हरकेश बारना, नरेंद्र नैन, पूर्व प्रधान कर्मवीर घराडसी, सुरेंद्र अम्बरसर, राजेंद्र हथीरा बलकार सारसा, कुलदीप ढिल्लों, मास्टर राजपाल किरमच, सुरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, टेकचंद बारना, दरिया सिंह घराडसी, जीतेन्द्र सिंह बलविंदर आदि व समाज के संगठन के मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संजीव हांडा ने सत्संग करवा कर बहुत ही सादगी से मनाई अपनी शादी की सालगिरह

Wed Sep 3 , 2025
अमृतवेला सोसाइटी की जितनी तारीफ की जाए कम है-चरण दास हांडा फिरोजपुर 03 सितम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement