कुंटिया ने केयू में चलाई तिरंगा बांटने की मुहिम

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 11 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला की अध्यक्षता व कुंटिया प्रधान राम कुमार गुर्जर के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार देर सांय को घर-घर तिरंगा बांटने की मुहिम चलाई गई।
इस अवसर पर कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला ने कहा कि भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार हर घर तिरंगा कैंपेन चला रही है। हर घर तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। तिरंगा लगाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस अभियान के साथ नागरिकों का तिरंगे के साथ रिश्ता और मजबूत होगा व लोगों में देशभक्ति की भावना और बढ़ेगी।
कुंटिया प्रधान रामकुमार गुर्जर ने कहा कि हमंे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भव्य तरीके से मनाना है। इस कार्यक्रम को हमें जन आंदोलन का रूप देना है। सभी की सहभागिता इसमें सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा लगाएं इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा व कुंटिया द्वारा घर-घर जाकर तिरंगा भी बांटा जा रहा है।
इस मौके पर कर्ण सिंह ग्रुप के चैयरमेन भूषण, डॉ. दीपक शर्मा, कुंटिया महासचिव अनिल लोहट, सहसचिव रूपेश खन्ना, राजकमार ढींगरा, संतकुमार,विष्णु नाथ, विक्रम मंडल, शमशेर, पुपेन्द्र सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: श्रावण तीज पर्व से मंदिरों में झूल रहे युगल सरकार, महंत राजीव लोचन शरण

Thu Aug 11 , 2022
अयोध्या:——-श्रावण तीज पर्व से मंदिरों में झूल रहे युगल सरकार, महंत राजीव लोचन शरण lमनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्यायूपी की राम नगरी अयोध्या में श्रावण तीज पर्व से सभी मंदिरों में युगल सरकार झूला झूल रहे है।महंत राजीव लोचन शरण ने बताया शहर में झूलनोत्सव का वैभव शिखर पर है। […]

You May Like

advertisement