कुरुक्षेत्र जिला भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता पिपली – वीरेंद्र शर्मा।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिला भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक बैठक पिपली विश्रामगृह में जिला भाजपा अध्यक्ष राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में हुई। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सयोंजक पवन आश्री ने जानकारी दी कि बैठक में बतौर मुख्यातिथि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हरियाणा प्रांत के प्रदेश सह सयोंजक वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव मल्होत्रा थे।
बैठक को संबोधित करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हरियाणा भाजपा के प्रदेश सह सयोंजक राजीव मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, व हरियाणा भाजपा के झुझारु प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देशों की पालना करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से जुड़े सभी भाजपाइयों से आगामी 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने अपने घरों, नगर के चौराहों, बाजारों व ग्रामीण चौपालों पर अनुशासन व नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की ताकि भारतवर्ष ही नहीं अपितु पूरी दुनिया के देशों तक भारतीयों द्वारा देशभर में प्रमुखता के साथ फहराये गए राष्ट्रीय ध्वज की गूंज गुंजित हो सके।
भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा गत दिवस पंचकूला में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि, सभी मंडलो द्वारा हर बूथों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक कुरुक्षेत्र ज़िला के समस्त नागरिकों के घरों, ग्रामीण चौपालों, धर्मशालाओं व धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जगह जगह राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाने का कार्य करें।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सयोंजक पवन आश्री ने प्रदेश सह सयोंजक राजीव मल्होत्रा एवं जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी को आश्वासन दिया कि जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ से जुड़े सभी भाजपा कार्यकर्ता 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा फहराने के आयाम को हर हाल में सफल बनाएंगे ताकि भारतवर्ष की आज़ादी के पर्व की पहचान से पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों को सबक मिल सके कि देश की एकता एवं सेवा करने में भारतवर्ष का दूसरा कोई सानी नहीं है। आश्री ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेसी नेता अधिर रंजन द्वारा दिये गए अपमानजनक बयान के लिए सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी दोषी ठहराया है और सभी से देश की जनता व महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से लिखित में संविधान हित में माफी मांगने को कहा है, साथ ही विपक्ष द्वारा ईडी को लेकर भाजपा को बदनाम करने की साजिश रचने के लिए भी कांग्रेस, तृणमूल, समाजवादी पार्टी व अन्य विपक्षी दलों की जमकर आलोचना करते हुए उन्हें उच्चतम न्यायालय द्वारा इस सन्धर्व में दिए गए ईडी के बारे में बयान अनुसरण करने की बात कही है और कहा है कि यदि ईडी सक्रिय रूप से भरष्टाचारी राजनेताओं पर अपना शिकंजा न कसती तो उनसे करोड़ों रुपए की बरामदगी न होती।
बैठक में पवन आश्री द्वारा समस्त देशवासियों को हरियाली तीज पर्व की शुभकामनाएं भी दी गई और सभी ने फिरनी और घेवर खाकर तीज पर्व भी मनाया गया,
विक्रम शर्मा जिला आईटी सैल प्रमुख ने बैठक में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े भाजपाइयों का बैठक
में आने आभार व्यक्त किया।
महिला नेत्री ज्योति खंगवाल, अमित रोहिल्ला, सुरेंद्र इशाकपुर, हरीश भारद्वाज, डॉ. शीशपाल शर्मा, रामनारायण मदान पिपली, वीरेंद्र शर्मा, , साधु सिंह सैनी, कुलवंत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, मनमोहक झांकी व कांवड़ संग जलाभिषेक को रवाना

Sun Jul 31 , 2022
शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, मनमोहक झांकी व कांवड़ संग जलाभिषेक को रवाना विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, मनमोहक झांकी व कांवड़ संग जलाभिषेक को रवाना।बता दे कि श्रावण मास में कांवड़ियों द्वारा शिव धाम पर जल चढ़ाने हेतु गांजा बाजा के साथ जाने का क्रम लगातार […]

You May Like

advertisement