Uncategorized

धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान है पूरे विश्व में : डा. अरविंद शर्मा

धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान है पूरे विश्व में : डा. अरविंद शर्मा

पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पहले नवरात्र पर की पूजा अर्चना, पीठाधीश सतपाल ने मंत्रोच्चारण के बीच करवाई पूजा अर्चना,पर्यटन मंत्री को भेंट किया स्मृति चिन्ह, प्रदेश के हर नागरिक को मां भद्रकाली मंदिर पहुंचने की अपील की।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 22 सितंबर : हरियाणा के पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र की पहचान पूरे विश्व में है। इस पावन धरा कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा का हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है और प्रदेश सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा सोमवार को शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में पहले नवरात्र पर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। यहां पर पर्यटन मंत्री ने परम्परा अनुसार पूजा अर्चना की और शक्ति पीठ पर माथा टेका। इस दौरान शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश पंडित सतपाल ने परम्परा अनुसार पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा व हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा से पूजा अर्चना करवाई। इसके उपरांत पीठाधीश पंडित सतपाल जी महाराज ने डा. अरविंद शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि के साथ-साथ दशहरा, दीपावली व अन्य पर्वों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को कुरुक्षेत्र की शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में सुख शांति और समृद्धि के लिए मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचना चाहिए। इस मंदिर से मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद हर व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर के साथ कुरुक्षेत्र के अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों के कारण देश ही नहीं विदेशों में भी एक अलग पहचान है। इस धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की अनेकों परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। इस सरकार ने कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में एक अलग पहचान देने का काम किया है। इस सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर, महिला, कर्मचारी और सीनियर सिटीजन लोगों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को नवरात्र के बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भद्रकाली सबकी मनोकामना को पूर्ण करे। पीठाधीश पंडित सतपाल ने महमानोंं का स्वागत करते हुए कहा कि नवरात्र पर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संस्थान की तरफ से सभी तैयारियों पूरी की गई हैं। इस मौके पर केडीबी के सदस्य एमके मोदगिल, देवांशु सेवक, नरेंंद्र वालिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel