कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय समुदाय के साथ जुड़कर कर रहा है सराहनीय कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय समुदाय के साथ जुड़कर कर रहा है सराहनीय कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुवि के महिला अध्ययन शोध केंद्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मिर्जापुर कालोनी स्थित चेतना केंद्र में किशोरियों तथा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जाँच एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय समुदाय के साथ जुड़कर समाज एवं मानव कल्याण के हितों को ध्यान में रखकर सराहनीय कार्य कर रहा है। वे रविवार को
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के महिला अध्ययन शोध केंद्र द्वारा मिर्जापुर कालोनी स्थित चेतना केंद्र में किशोरियों तथा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जाँच एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने न्यू मिर्जापुर कालोनी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से महिलाओं के लिए एक सिलाई केंद्र तथा विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर सेंटर खोलने की भी घोषणा करते हुए चेतना केंद्र के माध्यम से 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की भी बात कही।
इस अवसर पर कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा ने शिविर में भाग ले रही महिलाओं एवं लड़कियों को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब घर की महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी वे अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान इसलिए किसी भी असामान्य लक्षण को नकारना नहीं चाहिए बल्कि तुरंत जांच करवानी चाहिए। डॉ. ममता सचदेवा ने मिर्जापुर कालोनी के सात विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सहायता देने की भी घोषणा की।
इस अवसर पर कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने महिला अध्ययन शोध केंद्र की निदेशिका प्रो. अनिता दुआ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका केंद्र महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना सराहनीय है। के संयोजकों को शुभ कामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय समुदायों के साथ जुड़कर जो सुविधाएं जागरूकता पैदा कर रहा है वह सराहनीय है।
कार्यक्रम में लोकनायक जय प्रकाश जिला अस्पताल कुरुक्षेत्र से महिलारोग विशेषज्ञ डॉ. आरती तथा डॉ. विनोद ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। डॉ. आरती ने इस कैंसर के लक्षणों की चर्चा करते हुए उसके बचाव के तरीकों की भी जानकारी दी तथा दवाईयां भी वितरित की। इस शिविर में कुवि के स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा एवं् उनकी टीम ने लड़कियों एवं महिलाओं के रक्त के नमूनों के द्वारा अनीमिया ब्लड शुगर लेवल की भीजाँच की तथा जिन महिलाओं में बीमारी के लक्षण पाए गए उन्हें दवाईयाँ वितरित की गई।
इस का कैंप में महात्मा गांधी ग्रामीण शिक्षा राष्ट्रीय परिषद डॉ. पूनम गुलेरिया ने कार्यक्रम के संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभा रहा है।
इस मौके पर महिला अध्ययन शोध केन्द्र की निदेशिका प्रो. अनिता दुआ ने कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा तथा उनकी धर्म पत्नी डॉ. ममता सचदेवा का धन्यवाद किया तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया एक चित्र भेंट किया।
इस कार्यक्रम में गाँव के पंचायत के सदस्य सुमन, विनीता, सोहन लाल तथा नीलम ने भाग लिया। चेतना केन्द्र की संचालिका, शोध अनिता सुखीजा, महिला अध्ययन केन्द्र की उप-निदेशिका प्रो. वनिता ढींगरा, शोध अधिकारी डॉ. वंदना, चेतना केन्द्र के सदस्य डॉ. गीता जयसवाल, डॉ. दया टुटेजा, सुमन, सीमा, दामिनी चंद्रकला तथा चेतना के विद्यार्थी शामिल हुए। इस शिविर में न्यू मिर्जापुर कालोनी के लगभग 300 बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हुई तथा उन्हें जरूरी दवाइयां भी वितरित की गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिल्प मेला बन रहा आर्कषण का केंद्र, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

Mon Feb 27 , 2023
शिल्प मेला बन रहा आर्कषण का केंद्र, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कच्ची घोड़ी नृत्य से बनी शिल्प मेले की रौनक, राजस्थानी लोक धुनों पर थिरके लोग। कुरुक्षेत्र 27 फरवरी : हरियाणा कला परिषद के कलाकीर्ति भवन में चल रहे गांधी […]

You May Like

Breaking News

advertisement