कुरुक्षेत्र के वैद्य पवन वशिष्ठ जीवन गौरव पुरस्कार से नवाजे गए

कुरुक्षेत्र के वैद्य पवन वशिष्ठ जीवन गौरव पुरस्कार से नवाजे गए।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 25 अगस्त : कुरुक्षेत्र के वैद्य पवन वशिष्ठ को उनकी 45 साल की आयुर्वेद चिकित्सा के लिए जीवन गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। ऑगस्टकन में हर वर्ष एक प्रसिद्ध वैद्य को उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जीवन गौरव पुरस्कार दिया जाता है।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य के.के. त्रिपाठी तथा श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान भी इस अवसर पर मौजूद रहे। जिन्होंने विद्यार्थियों को देश के विभिन्न प्रांतों से आने पर और उनके सम्पूर्ण आयुर्वेद चिकित्सा सीखने के प्रयासों के लिए बधाई दी।
आयुर्वेद की प्रसिद्ध वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑगस्टकन एल.एल.एम.-2023 का आयोजन इस वर्ष उत्तराखंड के रायवाला में में हुआ। ऑगस्टकन कांफ्रेंस भारत के प्रसिद्ध वैद्य श्री विलास नानल की स्मृति में हर वर्ष आयोजित की जाती है। गत वर्ष यह कांफ्रेंस गोवा में हुई थी। जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री समापन पर उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखड: पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर नशामुक्त जागरूकता अभियान के चलते एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया,

Fri Aug 25 , 2023
जफर अंसारी लालकुआं नैनीताल जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर नशा मुक्त जागरूकता अभियान जोरों शोरों से चल रहा है जिसके तहत लालकुआं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट स्थित दो किलोमीटर पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को अंग्रेजी […]

You May Like

Breaking News

advertisement