हरियाणा: रत्नावली के भव्य आयोजन के लिए कुवि पूरी तरह तैयार: प्रो. सोमनाथ

रत्नावली के भव्य आयोजन के लिए कुवि पूरी तरह तैयार: प्रो. सोमनाथ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुवि कुलपति ने लिया रत्नावली समारोह की तैयारियों का जायजा।
हरियाणा के राज्यपाल करेंगे राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह का उद्घाटन।
केयू में 3 हजार से अधिक कलाकार मंच पर बिखेरेंगे हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक।

कुरुक्षेत्र, 26 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। गौरतलब है कि कुवि के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन 28 से 31 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। रत्नावली समारोह का उद्घाटन हरियाणा के महामहिम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद कुरुक्षेत्र नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा तथा विख्यात फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सतीश कौशिक एवं कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की विशिष्ट एवं गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि रत्नावली के भव्य आयोजन के लिए कुवि पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि रत्नावली समारोह हरियाणा की लोक संस्कृति का ऐसा समागम है जिसमें विशुद्ध रूप से हरियाणवी संस्कृति को केंद्रित कर हरियाणा की लोक परम्पराओं से जुड़ी विधाओं को मंच दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण के लिए रत्नावली एक कार्यशाला है जिसमें हमारी आने वाली पीढ़िया सांस्कृतिक मूल्यों की वाहक बनती हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जयराम विद्यापीठ में आस्था व श्रद्धा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन

Thu Oct 27 , 2022
जयराम विद्यापीठ में आस्था व श्रद्धा के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सूर्य ग्रहण से अगले दिन जयराम विद्यापीठ में अन्नकूट भंडारे का आयोजन।जयराम ट्रस्टियों ने किया भंडारे का वितरण। कुरुक्षेत्र, 26 अक्तूबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दीपावली के अगले दिन […]

You May Like

advertisement