लालगंज आजमगढ़ , भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्देशानुसार महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई, माल्यार्पण तथा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक की साफ सफाई किया तथा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर, शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कहा कि भारत देश की महान विभूतियों ने हमेशा देश के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर के मातृभूमि की रक्षा की है। ऐसे वीर सपूतों को ,ऐसे वीर बलिदानियों की शहादत को हम नमन करते हैं। और उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। भारत भूमि बीर बलदानियों की भूमि है। उनके त्याग और बलिदान को हम कभीं भुला नहीं सकते। हमारे लिए जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। आज के अवसर पर हम शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन कर ,उनको माल्यार्पण कर, उनके बलिदान को याद कर रहे हैं और उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय, ओमप्रकाश सिंह ,राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, आनंद राय , राजेश सिंह एडवोकेट, प्रसिद्ध नारायण सिंह,संतोष सिंह, भाजपा नेत्री अंजना सिंह, शीतल रायसंतोष राय एडवोकेट, घनश्याम सिंह ,राकेश यादव, लाल बहादुर सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
Next Post
अतरौलिया आज़मगढ़:आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारत चीन युद्ध 1962 के अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह का किया गया सम्मान
Thu Aug 11 , 2022