नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन पौधारोपण अभियान के साथ मनाया

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाए।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जून : नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय कुरुक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया साथ ही लड्डू बांटकर गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों के रूप में मनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह सुरा, लाडवा ब्लॉक प्रधान भगवंत सिंह विर्क, पवन चौधरी, संजीव सैनी, विवेक भारद्वाज डब्बू, नसीब सिंह, राजेंदर सैनी, अशोक शर्मा, वीरेंद्र रोहिला, ओम प्रकाश सिरोहा, ओम पाल कश्यप, चंद्रभान वाल्मीकि, विशाल मोदगिल, दिवांश गौड, अमर सिंह गोबिंदगढ़, सतीश सारण, जगत सैनी, जाफरअली पीपली, सुनील गुप्ता, बलबीर सिंह, निर्मल वाल्मीकि के साथ साथ कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी के जन्मदिन पर पौधारोपण करते हुआ जिला अध्यक्ष मेवा सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की राज्यपाल से शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा

Fri Jun 19 , 2026
थानेसर, संजीव कुमारी 19 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु सोमनाथ सचदेवा ने हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति असीम कुमार घोष से लोकभवन, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement