बिलरियागंज में तय समय से पहले खुल रही शराब की दुकान, प्रशासन मौन

बिलरियागंज (आज़मगढ़)। बिलरियागंज चौक स्थित देशी शराब की दुकान रोज़ाना तय समय से काफी पहले, सुबह 7:30 बजे ही खोल दी जाती है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार शराब की दुकानें सुबह 10 बजे के बाद ही खुल सकती हैं, लेकिन यहां नियमों की खुलकर अनदेखी की जा रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह के समय जब बच्चे स्कूल जाते हैं और लोग वॉक पर निकलते हैं, उसी वक्त दुकान के बाहर शराब लेने वालों की भीड़ लग जाती है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह के समय शराबियों की आवाजाही से गली-मोहल्ले में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
यह आशंका है कि कहीं न कहीं अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह सब हो रहा है।दुकान रोज़ सुबह-सुबह खुल जाती है।नाम न छापने की शर्त पर एक शराब के खरीदार ने बताया कि समय से पहले खरीदने पर 10 से 20 रुपये अतिरिक्त देना पड़ता है।
लोगों की मांग है कि आबकारी विभाग और पुलिस तत्काल इस पर संज्ञान लें और तय नियमों के अनुसार कार्रवाई करे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में युवा टूरिज्म क्लब लॉन्च

Wed Oct 1 , 2025
संस्कृतियों को आपस में जोड़ता है पर्यटन : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र […]

You May Like

advertisement