नन्हे बच्चों ने अपने स्कूल में लगाई त्रिवेणी,सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने बच्चों को दी इम्यूनिटी बूस्टर किट व जूस

नन्हे बच्चों ने अपने स्कूल में लगाई त्रिवेणी,सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने बच्चों को दी इम्यूनिटी बूस्टर किट व जूस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का हरित भारत, हरित धरा अभियान निरंतर जारी है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांगडो में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के मुख्य शिक्षक राजकुमार मेहता ने बच्चों के साथ विद्यालय में त्रिवेणी रोपित की। साथ ही बच्चों और ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रकृति ने हमें वो समस्त संसाधन तथा सुविधाएं प्रदान की है जो सुखी जीवन के लिए आवश्यक होती हैं। बिना कुछ लिए हमें प्रकृति से अनगिनत बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुए हैं। इसलिए हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम भी इस प्रकृति को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाएं। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने नन्हे नन्हे बच्चों को पर्यावरण के प्रति सजग होने और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि हमें विशेष अवसरों पर जैसे जन्मदिवस, विवाह समारोहों, सेवानिवृत्ति आदि पर पेड़ पौधे उपहार स्वरूप देकर लगवाने चाहिए। विद्यालय स्तर पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियो को सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से डाबर की इम्यूनिटी बूस्टर किट उपहार स्वरूप दी गई। इस अवसर पर राजकुमार, प्रवीन कुमार व ग्रामवासी मौजूद रहे।
नन्हे बच्चे पौधे लगाते हुए एवं हाथों में जूस व पौधे लिए हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Tue Oct 18 , 2022
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मुख्यमंत्री से महंत राजेंद्र पूरी की विस्तार से हुई चर्चा। कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार से महंत राजेंद्र पूरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दिल्ली […]

You May Like

advertisement