लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार व बाल गृह (बालिका) का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
रायबरेली : 04 फरवरी 2026,
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य पुनम द्विवेदी ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला कैदियों व उनके साथ आवासित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए
इसके पश्चात महिला आयोग की सदस्य ने बाल गृह (बालिका) चक धरौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाल गृह में रह रहे बच्चों की सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सदस्य ने बाल गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत की और उनसे बाल गृह में मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने बाल गृह के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं और शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। बच्चों को समय पर बेहतर भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी उन्होंने चर्चा की। आयोग सदस्य ने कहा कि बच्चों के मनोरंजन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक गतिविधियों का आयोजन किया जाए।




