जयराम महिला बी.एड. कालेज में लोहड़ी पर्व मनाया गया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लासपूर्वक से मनाया गया। लोहड़ी पर्व का शुभांरभ कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद और संस्थान के निदेशक एस.एन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने छात्राओं को लोहड़ी पर्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को भावी जीवन में अच्छी शिक्षिका बनने का आशीर्वाद दिया। जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता ने कालेज की प्राध्यापिकाओं और छात्राओं को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ दी तथा भावी शिक्षिक छात्राओं को शिक्षा के महत्त्व से अवगत कराया।
जयराम महिला बी.एड. कालेज में लोहड़ी पर्व मनाते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Sun Jan 14 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 छात्राओं द्वारा गीत गाकर, संगीत के माध्यम से नृत्य का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय […]

You May Like

advertisement