जयराम कन्या महाविद्यालय में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

छात्राओं द्वारा गीत गाकर, संगीत के माध्यम से नृत्य का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया।

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर टीचिंग नॉन टीचिंग स्टाफ एवं छात्राओं ने गीत गाकर, संगीत के माध्यम से नृत्य का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि यह पर्व कृषि व प्रकृति को समर्पित होता है। इस दिन किसान अपनी नई फसलों को अग्नि में समर्पित करते हैं और भगवान सूर्यदेव को धन्यवाद अर्पित करते हैं। लोहड़ी का पर्व सुख-समृद्धि व खुशियों का प्रतीक है। लोग इस त्योहार को मिलजुल कर मनाते हैं और खुशियों के गीत गाते हैं। निदेशक एस एन गुप्ता ने समस्त स्टाफ एवं छात्राओं को लोहड़ी की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। डा. रावल ने कार्यक्रम की संयोजिका डा. अनीता शर्मा को बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रेरित किया।
लोहड़ी पर नृत्य करती हुई छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का बहुत ही श्रद्धापूर्वक समापन

Sun Jan 14 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी : ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का बहुत ही श्रद्धापूर्वक समापन अग्रसेन भवन पश्चिम विहार नई दिल्ली में किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक और संचालक त्यागमूर्ति चिरंजी पुरी जी महाराज की […]

You May Like

advertisement