Uncategorized

भाजपा के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा कार्यशाला का आयोजन

भाजपा के संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा कार्यशाला का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष 9416191877

प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता व पूर्व मंत्री बिशंबर वाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
भाजपा जिलाध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी की मेजबानी में आयोजित हुई सफल कार्यशाला।

कुरुक्षेत्र, 5 मई : मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा कार्यशाला का आयोजन सेक्टर 8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष तजिंदर सिंह गोल्डी ने सभी गणमान्य पदाधिकारियों का स्वागत कर उनसे दीप प्रज्वलित करवा कर कार्यशाला का आगाज किया। जानकारी देते हुए तजिंदर सिंह गोल्डी ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता व पूर्व मंत्री बिशंबर वाल्मीकि रहे, उनके साथ लोकसभा संयोजक के रूप में राहुल राणा, जिला संयोजक के रूप में चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर व जिला अध्यक्ष कैथल ज्योति सैनी ने भी विभिन्न विषयों पर अपना वक्तव्य पेश किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने लोकसभा के सभी मण्डल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों व अपेक्षित संयोजकों, सह-सहयोजकों व पार्टी के ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के अग्रिम कार्यनीति व संगठनात्मक कार्यक्रमों बारे विस्तार से जानकारी दी। धर्मवीर मिर्जापुर ने मोदी सरकार की केंद्र की उपलब्धियों बारे जानकारी दी व आने वाले समय में पार्टी के जो विकास के संकल्प हैं उन्हें किस प्रकार पूरा किया जाए इस बारे रोड मैप दिया। बिशंबर वाल्मीकि ने भाजपा सरकार की प्रदेश की उपलब्धियों बारे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जितनी मजबूत सरकार और सरकार की विकास की उपलब्धियाँ हैं, इन उपलब्धियों का बूथ स्तर तक प्रचार करने की आवश्यकता है, ताकि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के आधार पर सभी वर्ग के लोगों को पार्टी की नीतियों के साथ जोड़ पार्टी को मजबूती दी जा सके। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा। अंत में जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, विधायक पुंडरी सतपाल जांबा, कुलवंत बाजीगर, सुभाष कलसाना, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी, सुशील राणा, अशोक गुर्जर, अणु मालयान, सतपाल मास्टर, ललित माटा, मनीष सिन्धवानी, विजय कंबोज, विशाल सौदा आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला में संबोधित करते मुख्यवक्ता व उपस्थित पदाधिकारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel