कुरुक्षेत्र में भगवान परशुराम शोभायात्रा का किया स्वागत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरूक्षेत्र, 3 मई : मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल एवं जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को समस्त ब्राह्मण समाज कुरूक्षेत्र द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास परिसर में सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम जी का पूजन किया। मां शाकंभरी देवी सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली, जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मौदगिल, सचिव चंद्रमौली गौड़, वरुण दत्त, गोपाल शर्मा और कपिल शर्मा अमीन ने पुराना बस अड्डा रेलवे फाटक पर शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के संरक्षक पवन शर्मा पहलवान, भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा पहलवान, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ,चेयरमैन देवी दयाल शर्मा घराड़सी, जलेश शर्मा एवं योगेश शर्मा इत्यादि ब्राह्मण नेताओं का स्वागत किया। उर्वशी शर्मा बाली ने शोभायात्रा में शामिल सभी लोगों को तिलक लगाया।शोभायात्रा में शामिल सभी ब्राह्मण नेताओं को अंगवस्त्र पहनाए गए एवं गन्ने के रस की सेवा की गई।इस अवसर पर हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के संरक्षक पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि आज का पावन दिन सभी लोगों के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आये। भगवान परशुराम दया और करुणा के साथ ही अपने शौर्य व पराक्रम के लिये पूजनीय है।भगवान परशुराम समस्त जगत का कल्याण व धरती पर वैदिक संस्कृति का प्रचार कर लोगों में आस्था जगाना चाहते थे। हमें भगवान परशुराम के आदर्शों का पालन करना चाहिये।इस अवसर पर समाजसेवी अशोक शर्मा ने अशोक शर्मा बाली व राजेश मौद्ग़िल को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर विवेक भारद्वाज डब्बू,कुलदीप शर्मा गोल्डी,सतीश शर्मा, राकेश शर्मा सुनेहड़ी, जगदीश शर्मा, अनुज गौड़, अरुण गौड़,धीरज मौदगिल,मोनू पंडित, राकेश मौदगिल, सतपाल शर्मा, सुरेंद्र शास्त्री और हर्षदीप शर्मा आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में भगवान परशुराम मंदिर का किया भूमि पूजन

Tue May 3 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरूक्षेत्र, 3 मई : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरूक्षेत्र द्वारा मंगलवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। अध्यक्ष राजेश मौदगिल ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप मां […]

You May Like

advertisement