कुरुक्षेत्र में भगवान परशुराम मंदिर का किया भूमि पूजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरूक्षेत्र, 3 मई : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट कुरूक्षेत्र द्वारा मंगलवार को अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। अध्यक्ष राजेश मौदगिल ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप मां बाला सुंदरी त्रिपुरेश्वरी श्री दुर्गा देवी यज्ञशाला मंदिर में महंत गुप्तगिरी महाराज (उज्जैन) के सान्निध्य में आचार्य मनमोहन शर्मा ने ब्राह्मण बटुकों द्वारा भूमि पूजन संपन्न करवाया। अतिशीघ्र इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरु होगा और जयपुर से भगवान परशुराम की मूर्ति लाकर स्थापित की जाएगी।महंत गुप्तगिरी महाराज ने कहा कि वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया कहते हैं। यह सनातन धर्मियों का प्रधान त्यौहार है। इस दिन दिये हुए दान और किये हुए स्त्रान, होम, जप आदि सभी कर्मोंका फल अनन्त होता है। सभी अक्षय (जिसका क्षय या नाश ना हो) हो जाते हैं, इसी से इसका नाम अक्षय हुआ है।यह दिन पृथ्वी के रक्षक विष्णु भगवान को समर्पित है। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने परशुराम भगवान के रूप में धरती पर अवतार लिया। इस दिन परशुराम के रूप में विष्णुजी छटवी बार धरती पर अवतरित हुए। इसीलिए यह दिन परशुराम के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार विष्णु भगवान त्रेता एवं द्वापरयुग तक पृथ्वी पर चिरंजीवी (अमर) रहे। परशुराम सप्तऋषि में से एक ऋषि जमदगनी तथा रेणुका के पुत्र थे।यह ब्राह्मण कुल में जन्मे और इसीलिए अक्षय तृतीय तथा परशुराम जयंती को सभी हिन्दू बड़े धूमधाम से मनाते हैं।कार्यक्रम में राकेश शर्मा सुनेहड़ी, गोपाल शर्मा, मोनू पंडित, भीम सिंह, राकेश मौदगिल, विजय तिवारी, मोनू पंडित, गोपाल शर्मा, मेघराज शर्मा, कंवरपाल, सौरव पंडित, रमेश शर्मा बारवा, राकेश कंसल, अनुराग कौशिक, शिवम शर्मा, गर्भित शर्मा, आशुतोष,राहुल, मोहित,रमाकांत पाठक, पंकज तिवारी, लवकेश व्यास,शौर्य पंडित वृंदावन,अमित शुक्ला, गोपाल, रक्षित, हर्षित और राधेश्याम आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: 05 मई 2022 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई का आयोजन

Tue May 3 , 2022
आजमगढ़ 03 मई– जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मा0 सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी, राज्य महिला आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिलाओ से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओ को त्वरित न्याय दिलाये […]

You May Like

advertisement