भगवान राम सनातन संस्कृति के आधार हैं: समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

मुरथल : ओशोधारा नानक धाम मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने खालसा पंथ के संस्थापक एंव दसवें पातशाह गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश दिवस पर सभी साधकों को बधाई दी है। इसके साथ-साथ उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर समस्त भारतवासियों को अपनी शुभकामनाओं के साथ अपना आध्यात्मिक संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सत्यम, शिवम, सुंदरम के त्रिवेणी हैं, युग पुरुष हैं और भगवान विष्णु के अवतार हैं। त्रेता युग में आसुरी शक्तियों को परास्त करके भगवान राम के अयोध्या लौटने पर जो खुशी मनाई गई थी उसको एक बार फिर हर भारतवासी को घर में और घर के बाहर दीप जलाकर पुनर्जीवित करने का समय आया है। सभी ओशोधारा संस्थान के साधक 22 जनवरी, 2024, सोमवार को ऐसा करके इस महान अवसर को अविस्मरणीय बनाएंगे।
ओशोधारा मैत्री संघ हिमाचल प्रदेश के संयोजक आचार्य डा.सुरेश मिश्रा ने सभी भारत वासियों को भगवान राम के नव निर्मित मन्दिर की बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

22 जनवरी तक धर्मनगरी के हर घर में हो भगवान श्री राम नाम का जाप : महंत राजेंद्र पुरी

Thu Jan 18 , 2024
22 जनवरी तक धर्मनगरी के हर घर में हो भगवान श्री राम नाम का जाप : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 22 जनवरी को अयोध्या जाने से वंचित लोग घर पर ही करें भगवान श्री राम नाम जाप, प्रसन्न होंगे रामलला। कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

advertisement