श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर के द्वारा श्री कार्तिक मास के उपलक्ष में अहाता बिहारी लाल फिरोज़पु र मे भगवान श्री सत्यनारायण की कथा एवं हवन करवाया गया

श्री आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी फिरोजपुर के द्वारा श्री कार्तिक मास के उपलक्ष में अहाता बिहारी लाल फिरोज़पु र मे भगवान श्री सत्यनारायण की कथा एवं हवन करवाया गया।

फिरोजपुर 07 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

कार्तिक मास के उपलक्ष में पूरा महीना आनंद वाहिनी के सदस्यों द्वारा कथा का श्रवण किया गया । पंडित  श्री  गिरिजेश शर्मा जी द्वारा भगवान श्री सत्यनारायण की कथा सुनाई गई। उन्होंने कथा के मूल के बारे में बताया कि साधु सन्यासी के रूप में कई बार भगवान भी दर्शन देने आते हैं। इसलिए साधु सन्यासी को अपशब्द या अपमान नहीं करना चाहिए।कथा के उपरांत हवन कराया गया। मुख्य यजमान श्री विनोद शर्मा एवं श्रीमती अंजू शर्मा प्रधान श्री आदित्य वाहिनी ने बताया कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा श्रद्धालुओं को जरूर करनी चाहिए ।इसी मास में दिवाली जैसा पवित्र त्यौहार एवम कार्तिक की पूर्णिमा जिसे देव दिवाली के रूप मे मनाया जाता है। उन्होने श्री आदित्य वाहिनी के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी। प्रधान ब्राह्मण सभा ने भी सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  सुनील शुक्ला उनका परिवार श्री सुशील कुमार, आनंद मेहरा,श्री कृष्ण लाल , मोनू, श्रीमती निशा श्रीमती पुष्पा एवं आता बिहारी लाल की संगत शामिल हुई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: हेरिटेज स्कूल एवं राजा राम मोहन राय ने अपने-अपने मैच जीते,

Mon Nov 7 , 2022
हेरिटेज स्कूल एवं राजा राम मोहन राय ने अपने अपने वॉलीबॉल मैच जीतेद हेरिटेज स्कूल के तत्ववाधान में आयोजित जान जे सुखिया वॉलीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग के मैच में हेरिटेज स्कूल एवं राजा राम मोहन राय स्कूल ने अपने अपने मैच जीत कर पुरे अंक प्राप्त किये lहेरिटेज […]

You May Like

Breaking News

advertisement