महाशिवरात्रि शिव और शक्ति मिलन का अद्भुत अवसर : महंत जगन्नाथ पुरी

महाशिवरात्रि शिव और शक्ति मिलन का अद्भुत अवसर : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व।
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशेष पूजन एवं अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी : महाशिवरात्रि भगवान शिव और शक्ति के मिलन का महासंयोग का दिन है। संत महापुरुषों द्वारा इस दिन विशेष तपस्या एवं पूजन किया जाता है। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि आस्था व भक्ति भाव से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ शक्ति की आराधना भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहेगी। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष दिन है। मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शंखनाद के साथ विशेष पूजन एवं अभिषेक संत महापुरुषों द्वारा किया जायेगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि प्रत्येक महीने की मासिक शिवरात्रि का एक-एक पल अति पुण्य फलदायी माना गया है किंतु, फाल्गुन माह की शिवरात्रि जिसे महाशिवरात्रि कहा गया है उसका फल वर्ष पर्यंत सभी शिवरात्रियों से भी अधिक है। इस दिन जीवन में किए गए सभी अशुभ कृत्यों का प्रायश्चित करने का सुनहरा अवसर भी है। मान्यता के अनुसार इस दिन जो लोग सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनको सच्चा जीवन साथी मिल जाता है और हर कामना पूर्ण हो जाती है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का आयोजन होता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है।
महंत जगन्नाथ पुरी महाशिवरात्रि की जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

Fri Feb 17 , 2023
जयराम कन्या महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्रदर्शनी में छात्राओं ने उत्साह से कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement