प्रेम व सदभाव से ही इस प्रकृति व सृष्टि का आधार टिका हुआ है : महंत जगन्नाथ पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव में हुआ विधि पूर्वक पूजन एवं सत्संग।

कुरुक्षेत्र, 10 जनवरी : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में पूजन एवं सत्संग किया गया। शिवलिंग पर पूजन एवं अभिषेक किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूजा हमेशा फलदायी होती है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना कर मंगलकामनाएं की जाती हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार देवों के देव महादेव के सिमरन मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं। महामृत्युंजय मंत्र जाप कर मृत्यु पर भी विजय पाई जा सकती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने सत्संग में कहा कि आपसी प्रेम व सदभाव से ही इस प्रकृति व सृष्टि का आधार टिका हुआ है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज जब इन दोनों भावों का लोप हो रहा है तो ही विनाश हो रहा है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि संसार में कोई भी मनुष्य समाज के सहयोग के बिना योग्य एवं उच्च नहीं बन सकता है। इसलिए आपसी मनमुटाव मिटा कर एक दूसरे का सहयोग को ही जीवन में सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, बिल्लू पुजारी, मंजूषा, कविता एवं सरोज इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाइफ स्किल कैंप में छात्राओं को पोस्ट ऑफिस की विभिन्न स्कीमों बारे जानकारी दी गई

Wed Jan 10 , 2024
लाइफ स्किल कैंप में छात्राओं को पोस्ट ऑफिस की विभिन्न स्कीमों बारे जानकारी दी गई। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। छात्राओं को अपनी सुरक्षा बारे भी जागरूक किया। कुरुक्षेत्र, 10 जनवरी: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में लाइफ स्किल कैंप के तहत छात्राओं को पोस्ट ऑफिस की विभिन्न स्कीमों और […]

You May Like

advertisement