वैशाख अमावस्या पर दक्षिण भारत परम्परा अनुसार होगा शनि जयंती पूजन : महंत जगन्नाथ पुरी

वैशाख अमावस्या पर दक्षिण भारत परम्परा अनुसार होगा शनि जयंती पूजन : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

वैशाख अमावस्या के दिन है वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण।

कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : सूर्य पुत्र शनि देव की आराधना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए शनि जयंती पूजन का विशेष महत्व है। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस वर्ष शनि जयंती दो बार मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि वैशाख अमावस्या के दिन दक्षिण भारत की परम्परा के अनुसार धूमधाम से शनि जयंती मनाई जाएगी। इस बार दक्षिण भारत की परम्परा के अनुसार 20 अप्रैल को शनि जयंती मनाएंगे। इसी दिन वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इसके बाद उत्तर भारत की परम्परा के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन 19 मई को शनि जयंती मनाएंगे।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मारकंडा नदी के तट पर स्थित नवग्रह मंदिर के साथ शनि शिला पर शनि जयंती पूजन का विशेष पूजन होगा। वैशाख अमावस्या एवं ज्येष्ठ अमावस्या के दोनों ही दिन शनि जयंती का पूजन होगा।
महंत जगन्नाथ पुरी जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Wed Apr 19 , 2023
थाना सरायमीरअवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तारआज दिनांक 18.04.2022 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सिकरौर ईट भट्टे के पास से एक नफर अभियुक्त विजय यादव पुत्र झिन्नु यादव थाना सरायमीर जनपद आजमगढ उम्र करीब 40 वर्ष को एक अदद तमन्चा नजायज .315 […]

You May Like

advertisement