अच्छे संस्कारों से ही परिवार बच सकते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

अच्छे संस्कारों से ही परिवार बच सकते हैं : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

परिवार के प्रति जिम्मेदारियों की बात हर मां- बाप को बच्चों को समझानी चाहिए।

कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं को सत्संग में कहा कि भारत वर्ष संस्कृति, संस्कार और धर्म को मानने वाला देश है। हर मां- बाप को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिएं। बच्चों को अपने रीति-रिवाज, अपनी भारतीय संस्कृति के बारे तथा अपने धर्म के बारे जानकारी देनी चाहिए। इसी से हमारे परिवारों की रक्षा है।
महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आज हमारे समाज की सबसे विडंबना है कि पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण कर परिवार खराब कर रहे हैं तथा तलाक के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण मां बाप भी हैं। बेटी की शादी करना हर मां बाप का सपना तो होता ही है परंतु हमारे संस्कारों के हिसाब से बेटी का विवाह करना कन्या दान माना जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज अपने संस्कार भूलते जा रहा है, कुछ ऐसे रिश्ते नाते जिनके बिना परिवार अधूरा माना जाता है धीरे धीरे खत्म होते जा रहे है। चाचा-चाची, बुआ-फूफा, मौसा-मौसी इत्यादि के बारे में आने वाले समय में बच्चों को रिश्तों के बारे जानकारी ही नहीं रहेगी। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों पालना भी करनी चाहिए।
जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय त्यौहारों का ऋतुओं और समय परिवर्तन के साथ विशेष महत्व है : महंत जगन्नाथ पुरी

Mon Jan 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। लोहड़ी का पर्व शीत ऋतु की समाप्ति और बसंत के आगमन के अवसर पर मनाया जाता है। कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी : भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुसार त्यौहारों का ऋतुओं और समय परिवर्तन के साथ भी विशेष महत्व है। ऐसा ही त्यौहार है लोहड़ी का पर्व […]

You May Like

advertisement