जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मुख्यमंत्री से महंत राजेंद्र पूरी की विस्तार से हुई चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 17 अक्तूबर : जग ज्योति दरबार से महंत राजेंद्र पूरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दिल्ली में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात की। महंत राजेंद्र पूरी ने कुरुक्षेत्र पहुंच कर बताया कि मुख्यमंत्री के साथ जहां प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई वहीं उन्होंने हिंदू धर्म रक्षा प्रचार व जग ज्योति दरबार में होने वाले आगामी कार्यक्रमों बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने महंत के साथ हरियाणा में चल रही धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों बारे भी जानकारी ली। इस मौके जग ज्योति दरबार बिजडपुर बारे बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द ही दरबार में आने का निमंत्रण स्वीकार किया।  महंत राजेंद्र पूरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कहा कि आप जैसे सादा जीवन और हिंदू धर्म की बात करने वाले संत पुरुषों की धर्म और राजनीति दोनों ही जगह जरूरत है। महंत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक नेक दिल, ईमानदार और एक बहुत ही सज्जन इंसान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का भेंट के उपरांत आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जल्द ही कुरुक्षेत्र जग ज्योति दरबार में उनका स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर महंत राजेंद्र पूरी के सेवक राज कुमार पांचाल, बिल्लू गिल, गुरनेक थडोली, इत्यादि सहयोगी भी मौजूद रहे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भेंट करते हुए महंत राजेंद्र पूरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री के संदेश का अनुसरण, इस दीपावली पर हो जाए खादी

Tue Oct 18 , 2022
प्रधानमंत्री के संदेश का अनुसरण, इस दीपावली पर हो जाए खादी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 खादी ग्रामोद्योग द्वारा दीपावली के लिए विशेष तैयारियां।त्यौहारों पर खादी की मल्टी नैशनल ब्रांडिड रेडीमेट कपड़ों को चुनौती।त्यौहारों पर खादी की भी है नई रेंज।ब्रांडिड रेडीमेट कपड़ों के मुकाबले त्यौहारों […]

You May Like

advertisement