22 जनवरी तक धर्मनगरी के हर घर में हो भगवान श्री राम नाम का जाप : महंत राजेंद्र पुरी

22 जनवरी तक धर्मनगरी के हर घर में हो भगवान श्री राम नाम का जाप : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

22 जनवरी को अयोध्या जाने से वंचित लोग घर पर ही करें भगवान श्री राम नाम जाप, प्रसन्न होंगे रामलला।

कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी प्रतिदिन सुबह दरबार में हवन यज्ञ करने के उपरांत गांव गांव में जाकर भगवान श्री राम नाम के जाप का आहवान करने के लिए निकल पड़ते हैं। देश विदेश में सनातन की आवाज बुलंद करने का अभियान चला रहे महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि वे घर घर जाकर लोगों को जहां 22 जनवरी को हर घर में दीपक जलाने का संदेश दे रहे हैं वहीं उनका प्रण भी है कि उनका संत महापुरुषों के साथ भगवान श्री राम नाम गुणगान का अभियान अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के पूरे होने तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जो लोग अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही रहकर भगवान राम की पूजा के साथ आरती और चालीसा का पाठ करते रहें। प्रभु श्री राम की आरती और चालीसा का पाठ करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। देशभर में इसका अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में भी इसकी जोरशोर से तैयारी चल रही है।
अमित शाह की बहन के निधन पर शोक व्यक्त
महंत राजेंद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरटीए व पुलिस विभाग ने गांव बिहोली के राजकीय स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Thu Jan 18 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।छाया – जितेंद्र कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र 17 जनवरी : उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया के आदेशानुसार नेशनल सडक़ सुरक्षा माह 2024 के तीसरे दिन पुलिस विभाग व परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा बोहली गांव की स्कूल में लगे एनएसएस के […]

You May Like

advertisement